लाइव न्यूज़ :

पाक के पूर्व PM नवाज शरीफ और मरियम नवाज की पैरोल अवधि 3 दिन बढ़ी

By भाषा | Updated: September 12, 2018 16:51 IST

नवाज शरीफ की बीमार पत्नी कुलसुम ने लंदन के एक अस्पताल में मंगलवार को अंतिम सांस ली जिसके कुछ घंटों के बाद रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल से तीनों को पैरोल पर रिहा कर दिया गया।

Open in App

इस्लामाबाद, 12 सितंबर: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर की पैरोल अवधि को बुधवार को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया। सभी को बेगम कुलसुम नवाज के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल दी गई है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। 

शरीफ की बीमार पत्नी कुलसुम ने लंदन के एक अस्पताल में मंगलवार को अंतिम सांस ली जिसके कुछ घंटों के बाद रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल से तीनों को पैरोल पर रिहा कर दिया गया।

शुरू में उन्हें 12 घंटे के पैरोल पर रिहा किया गया था।शरीफ के परिवार वालों ने तीनों को पांच दिन का पैरोल देने का आग्रह किया था।

पंजाब प्रांत के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, नवाज, मरियम और सफदर के पैरोल को तीन दिन बढ़ाने का निर्णय लिया गया।प्रवक्ता ने बताया, ‘‘यह समय सीमा मध्यरात्रि से प्रभावी होगी और शनिवार रात में समाप्त होगी।’’ 

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बेगम कुलसुम के अंतिम संस्कार में देरी होने की स्थिति में पैरोल की अवधि आगे बढ़ाया जाएगा।' प्रवक्ता ने उनके निवास जाटी उमरा को उप जेल घोषित करने का भी खंडन किया है। 

1990 के दशक में लंदन में लग्जरी फ्लैट खरीदने के लेकर इस साल की शुरूआत में जब भ्रष्टाचार विरोधी अदालत ने शरीफ को 10 साल और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी मानी जाने वाली मरियम को दस साल जेल की सजा सुनाई थी उस समय वह लंदन में कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी के साथ थे। 

पीएमएल-एन के नेता और परिवार के सदस्य शोक व्यक्त करने के लिए शरीफ के आवास पर पहुंच रहे हैं। कुलसुम को शुक्रवार को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

नवाज शरीफ के आवास के आसापस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और सुचारू यातायात के लिए यातायात संचालकों की तैनाती की गयी है।

टॅग्स :नवाज शरीफमरियम नवाजपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट