लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण में सबसे अधिक योगदान करने वाले शीर्ष 10 देशों के खिलाफ पेरिस में विरोध प्रदर्शन

By विशाल कुमार | Updated: November 7, 2021 13:34 IST

पेरिस में यह प्रदर्शन ग्लासगो में जारी जलवायु सम्मेलन के दौरान जलवायु की दिशा में वैश्विक कार्रवाई को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में से एक है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारियों ने मोदी सहित सभी नेताओं के बड़े पोस्टर लगाए.ग्लासगो में चल रहा है संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन.

पेरिस: जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर पाने में नाकाम रहने पर शनिवार को पेरिस सिटी हॉल में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और दुनिया में प्रदूषण फैलाने वाले शीर्ष 10 देशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सानारो, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के बड़े पोस्टर लगाए और उसके साथ एक बैनर लगाकर लिखा, 'जलवायु निष्क्रियता = जीवन के खिलाफ अपराध.'

पेरिस में यह प्रदर्शन ग्लासगो में जारी जलवायु सम्मेलन के दौरान जलवायु की दिशा में वैश्विक कार्रवाई को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में से एक है.

पिछले रविवार को शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन को दो सप्ताह हो चुके हैं और दुनिया के 200 देश ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और जलवायु की दिशा में करने के लिए चर्चा कर रहे हैं.

टॅग्स :ParisभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!