लाइव न्यूज़ :

जूलियन असांजे की रिहाई के लिए ऑनलाइन मुहिम, पामेला एंडरसन ने भी दिया अपना समर्थन

By विनीत कुमार | Updated: November 11, 2019 15:10 IST

पामेला एंडरसन ने चेंज डॉट ओआरजी पर जारी मुहिम को अपना समर्थन दिया है। इस मुहिम के तहत मांग की जा रही है कि जूलियन असांजे को आजाद किया जाए और साथ ही उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित नहीं किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देविकीलिक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के समर्थन में ऑनलाइन मुहिमपामेला एंडरसन ने भी दिया मुहिम का साथ, पहले भी एंडरसन असांजे से मिलती रही हैं

ब्रिटिश जेल में बंद विकिलिक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को स्थानीय अधिकारियों द्वारा अमेरिका प्रत्यर्पित किये जाने की कोशिशों के खिलाफ जारी ऑनलाइन मुहिम में ‘बेवॉच’ से चर्चित हुईं एक्ट्रेस और पशु अधिकारों के लिए काम करने वालीं पामेला एंडरसन भी जुड़ गई हैं।

पामेला एंडरसन ने चेंज डॉट ओआरजी पर जारी मुहिम को अपना समर्थन दिया है। इस मुहिम के तहत मांग की जा रही है कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए जूलियन असांजे को आजाद किया जाए और साथ ही उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित नहीं किया जाए।

पामेल एंडरसन पहले भी जूलियन असांजे को अपना समर्थन देती रही हैं। कुछ महीनों पहले भी एंडरसन ने लंदन की बेलमार्स जेल में जाकर असांजे से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद बेहद भावुक दिख रहीं अदाकारा ने तब कहा था कि असांजे की जान को खतरा है। एंडरसन ने कहा कि असांजे को देखना और उनसे मिलने के लिए जेल के भीतर जाना बहुत असहनीय रहा। 

यही नहीं, इक्वाडोर दूतावास के भीतर जब असांजे ने शरण ले रखी थी, उस समय भी एंडरसन कई बार उनसे मिलने के लिए गयी थीं। जूलियन असांजे के समर्थन में चल रही मुहिम में मांग की गई है कि वे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं और इसलिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री या विदेश मंत्री को आगे आकर उनकी रिहाई के लिए प्रयास करना चाहिए। 

इसी साल असांजे हुए थे गिरफ्तार

जूलियन असांजे को सात साल के बाद लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास से इसी साल अप्रैल में गिरफ्तार कर लिया गया था। दक्षिण अमेरिकी देश ने असांजे को दी गई शरण को वापस ले लिया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

ऑस्ट्रेलिया में जन्में 47 वर्षीय असांजे लगभगत सात वर्षों से लंदन में स्थित इक्वाडोर दूतावास में रह रहे थे। ब्रिटेन की एक द्वारा 29 जून 2012 को एक वारंट जारी किये जाने के बाद असांजे को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि 47 वर्षीय असांजे पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका से संबंधित गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। 

टॅग्स :जूलियन असांजेपामेला एंडरसनअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा