लाइव न्यूज़ :

फलस्तीनियों की योजना चुनाव रद्द करने की: मिस्र के अधिकारियों ने कहा

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:15 IST

Open in App

यरूशलम, 27 अप्रैल (एपी) मिस्र के अधिकारियों का कहना है कि फलस्तीनी प्राधिकरण की योजना 15 वर्षों में होने वाले पहले चुनाव को रद्द करने की है क्योंकि इजराइल ने पूर्वी यरूशलम में मतदान की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

इस निर्णय से चुनाव कराने पर इजराइल को प्रभावी रूप से ‘वीटो’ का अधिकार मिल जाएगा। चुनाव रद्द होने का फायदा राष्ट्रपति महमूद अब्बास को भी होने का अनुमान है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि उनकी विभाजित फतह पार्टी को इस्लामी चरमपंथी समूह हमास के प्रभाव को देखते हुए सत्ता से बाहर होना पड़ सकता है।

इजराइल ने मंगलवार को यूरोपीय राजदूतों से कहा कि वह फलस्तीनी चुनावों को नहीं रोकेगा। लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है कि क्या वे वे पूर्वी यरुशलम में चुनाव कराने की अनुमति देंगे। इस मुद्दे पर इज़राइल की चुप्पी संकेत देती है कि उसे चुनाव के बाद हमास के और सशक्त हो जाने की अपेक्षा चुनावों को स्थगित किए जाने का दोषी ठहराया जाएगा।

मिस्र के एक राजनयिक और खुफिया अधिकारी ने कहा कि उन्हें चुनाव रद्द करने के फलस्तीन के फैसले से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव रद्द किए जाने की घोषणा बृहस्पतिवार को विभिन्न धड़ों की बैठक में की जाएगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव की अनुमति दिए जाने के संबंध में किसी समझौते पर पहुंचने के लिए मिस्र इजरायल के साथ बातचीत कर रहा है लेकिन वे प्रयास अब तक नाकाम रहे हैं।

खुफिया अधिकारी ने कहा कि हमास चुनाव कराए जाने के पक्ष में हैं लेकिन अन्य समूह पूर्वी यरुशलम में चुनाव के संबंध में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गारंटी के बिना आगे बढ़ना नहीं चाहते हैं।

अधिकारी ने कहा कि विभिन्न समूह किसी एकता सरकार के गठन पर चर्चा कर रहे हैं जिसमें हमास भी शामिल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला