लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन ने काबुल के लिये उड़ानें फिर से शुरू कीं

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:12 IST

Open in App

पाकिस्तान सरकार द्वारा संचालित एयरलाइन ने अफगानिस्तान में फंसे पाकिस्तानी और विदेशी नागरिकों की निकासी के वास्ते काबुल के लिये विशेष उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) 350 यात्रियों को निकालने के लिए शुक्रवार को अपने दो विमान अफगानिस्तान की राजधानी भेजेगी। चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान का गृह मंत्रालय भी पाकिस्तानियों और विदेशियों को अफगानिस्तान से निकालने में मदद कर रहा है।इससे पहले, पीआईए ने अफगान नागरिक उड्डयन अधिकारियों से परामर्श करने के बाद यात्रियों, चालक दल और विमानों की सुरक्षा के लिए काबुल जाने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया था।तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के बाद से पाकिस्तान की सरकार अपने नागरिकों और विदेशियों को हवाई व जमीनी मार्गों से निकालने की कोशिश कर रही है।इसके लिये पाकिस्तान उन सभी राजनयिकों, विदेशियों और पत्रकारों को आगमन पर वीजा जारी कर रहा है जो सुरक्षा कारणों से काबुल छोड़ना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया