लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारी बारिश और बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हो, 50 से अधिक लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 21:25 IST

पाकिस्तानः बारिश से जुड़ी घटनाओं में लाहौर, शेखुपुरा, पसरूर, सियालकोट और कामोके में बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे भी शामिल हैं, जबकि 10 लोग घायल हो गये।छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। 30 जून तक जारी रहने की संभावना है।

लाहौरःपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारी बारिश और बिजली गिरने से जुड़ी घटनाओं में महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रविवार और सोमवार को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में भारी मॉनसून पूर्व बारिश हुई और इसके 30 जून तक जारी रहने की संभावना है।

 

‘रेस्क्यू-1122’ के प्रवक्ता फारूक अहमद ने कहा, ‘‘पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य व्यक्ति या तो जिंदा दफन हो गए या बिजली की चपेट में आ गए।’’ उन्होंने कहा कि बिजली गिरने से नारोवाल, शेखपुरा और ननकाना साहिब शहरों में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 10 लोग घायल हो गये।

 जिन्हें अस्पताल में उपचार हो रहा है। अहमद ने कहा कि नारोवाल में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में लाहौर, शेखुपुरा, पसरूर, सियालकोट और कामोके में बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

टॅग्स :पाकिस्तानमौसमPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट