लाइव न्यूज़ :

अगर हम पर हमला हुआ तो हम भारत को मुंहतोड़ जवाब देंगे- LOC के पहले दौरे पर बोले पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख असीम मुनीर

By भाषा | Updated: December 4, 2022 14:24 IST

पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख असीम मुनीर ने यह भी कहा है कि गिलगित बाल्टिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर भारतीय नेतृत्व द्वारा अत्यधिक गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख असीम मुनीर ने पाक हमले को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर हम पर हमला होता है तो हम दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देंगे।सेना का पद संभालने के बाद पहली बार एलओसी के दौरे पर गए पाक सेना प्रमुख ने यह बात कही है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को कहा कि अगर उनके देश पर हमला होता है, तो पाकिस्तानी सशस्त्र बल ‘‘न सिर्फ अपनी मातृभूमि के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे, बल्कि दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब भी देंगे।’’ 

पाकिस्तान सेना के प्रमुख बनने के बाद पहली बार किया एलओसी का दौरा

आपको बता दें कि मुनीर ने पाकिस्तान सेना के प्रमुख का पद संभालने के बाद शनिवार को पहली बार नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने रखचिकरी सेक्टर में तैनात पाकिस्तानी सैनिकों से मुलाकात भी की है। 

अगर हमला हुआ तो दुश्मन को देंगे मुंहतोड़ जवाब- असीम मुनीर

ऐसे में इस पर बोलते हुए मुनीर ने कहा, “हमने हाल में गिलगित बाल्टिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर भारतीय नेतृत्व के अत्यधिक गैर-जिम्मेदाराना बयान सुने हैं। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अगर हम पर हमला होता है तो पाकिस्तान के सशस्त्र बल न केवल अपनी मातृभूमि के एक-एक इंच की रक्षा करने के लिए, बल्कि दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हैं।” 

गौरतलब है कि जनरल मुनीर ने 24 नवंबर को जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह ली थी। बाजवा पाकिस्तान सेना प्रमुख के रूप में दो बार तीन-तीन साल का कार्यकाल संभालने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। 

जनरल असीम मुनीर ने पाक सेना की है तारीफ 

सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे के दौरान जनरल मुनीर को नियंत्रण रेखा के पास के ताजा हालात और पाकिस्तान सेना की अभियानगत तैयारियों से अवगत कराया गया है। जनरल मुनीर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उच्च मनोबल और पेशेवर क्षमता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों और अधिकारियों की तारीफ भी की है।  

टॅग्स :पाकिस्तानभारतजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा