लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था पर सवालिया निशान है असमा नवाब, बिना अपराध 20 साल कैद

By भाषा | Updated: May 20, 2018 22:56 IST

असमा उस समय महज 16 साल की थी जब किसी ने 1998 में कराची स्थित उसके घर में लूटपाट की कोशिश के दौरान उसके माता - पिता तथा इकलौते भाई की गला रेतकर हत्या कर दी थी। 

Open in App

कराची, 20 मईः असमा नवाब को उसके परिवार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और तब से जेल में बंद इस महिला को अब दो दशक बाद अदालत ने बरी कर दिया है। वह अब जेल की भयावह यादों के साथ अपना जीवन नए सिरे से जीने की कोशिश कर रही है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

असमा उस समय महज 16 साल की थी जब किसी ने 1998 में कराची स्थित उसके घर में लूटपाट की कोशिश के दौरान उसके माता - पिता तथा इकलौते भाई की गला रेतकर हत्या कर दी थी। जब इस हत्या की खबर अखबारों में सुर्खियों के रूप में छपी तो अभियोजकों ने तुरत - फरत कथित न्याय को अंजाम तक पहुंचाते हुए केवल 12 दिन में मुकदमा पूरा कर दिया। तब असमा और उसके तत्कालीन प्रेमी को मौत की सजा सुनाई गई। सजा के खिलाफ अपीलों को अंजाम तक पहुंचने में 19 साल छह महीने लग गए। 

अब 36 साल की हो चुकी असमा ने रोते हुए कहा कि सजा सुनाए जाने के बाद के 20 साल काफी दुखद थे। वर्ष 2015 में उसके वकीलों ने पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की जिसने तीन साल तक चली सुनवाई के बाद असमा को सबूतों के अभाव में रिहा करने का आदेश दिया। उसके वकील जावेद चतारी ने कहा , ‘‘ इस मामले का फैसला 12 दिन में आ गया , लेकिन अपीलों के निपटारे में 19 साल छह महीने लगे। ’’ 

असमा ने कहा कि खुद को बरी किए जाने की खबर सुनकर वह आश्चर्यचकित रह गई क्योंकि वह तमाम उम्मीदें छोड़ चुकी थी। असमा के 20 साल जेल में रहने और फिर बरी होने की घटना से पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :पाकिस्तानपाकिस्तानी जेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत