लाइव न्यूज़ :

लंदन में कश्मीरी और खालिस्तान समर्थकों ने भारतीयों पर किया हमला, लगाए भारत विरोधी नारे

By भाषा | Updated: March 10, 2019 11:50 IST

Open in App

ब्रिटेन के लंदन में शनिवार को भारतीय उच्चायोग के सामने कश्मीरी और खालिस्तान समर्थकों ने भारतीयों पर हमला किया और उनको पीटा। साथ ही ये समर्थक भारत विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। स्कॉटलैंड यार्ड का कहना है कि ब्रिटेन स्थित कश्मीरी और खालिस्तान समर्थक संगठनों और मोदी के समर्थन में जमा लोगों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कश्मीरी और खालिस्तान समर्थक संगठनों के लोग भारत विरोधी नारेबाजी कर रहे थे जबकि दूसरा समूह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में नारे लगा रहा था। ओवरसीज पाकिस्तानी वेलफेयर काउंसिल (ओपीडब्ल्यूसी) एवं सिख्स फॉर जस्टिस समूहों और ब्रिटेन फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसायटी समूह के लोगों के बीच झड़प हुई।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को बाद में छोड़ दिया गया। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। झड़प में किसी के जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है।

भारतीयों के प्रदर्शन के जवाब में किया ये हमला

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीयों ने 16 फरवरी को लंदन की सड़कों पर बड़ा प्रदर्शन किया था। इसके बाद से यह खबर आ रही है कि इस भारतीयों द्वारा किया गए विरोध प्रदर्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने खालिस्तान समर्थकों से हाथ मिला लिया है। इस कारण 9 मार्च को दोपहर के समय लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने कई भारतीयों पर हमला किया।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल