लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री खान ने चीनी प्रधानमंत्री ली से कहा : बस विस्फोट की मुकम्मल जांच होगी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 15:36 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 16 जुलाई प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को अपने चीनी समकक्ष ली कचियांग को आश्वासन दिया कि बस विस्फोट की पूरी जांच में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा जाएगा जिसमें नौ चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि ‘‘शत्रु ताकतों’’ को दोनों देशों के बीच ‘‘सौहार्दपूर्ण’’ संबंधों को नुकसान पहुंचाने की छूट नहीं दी जाएगी।

खान ने चीनी प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत की और अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी कोहिस्तान के दासू इलाके में बुधवार को चीनी नागरिकों की मौत पर दुख जताया।

निर्माणाधीन दासू बांध स्थल तक चीन के इंजीनियर एवं कामगारों को लेकर जा रही बस में विस्फोट होने से नौ चीनी नागरिकों और फ्रंटियर कोर के दो सैनिकों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, खान ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत दोस्ती है जो समय की कसौटी पर खरा उतरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी शत्रु ताकत को पाकिस्तान और चीन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

खान ने ली को आश्वासन दिया कि घटना की जांच के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा जाएगा और पाकिस्तान में चीनी नागरिकों, कामगारों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा उनकी सरकार की उच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग शोकसंतप्त परिजन के दर्द से वाकिफ हैं और पाकिस्तान घायल चीनी नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दे रहा है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण विस्फोट हुआ या वाहन में विस्फोट हुआ। चीन ने इसे जहां बम विस्फोट बताया है वहीं पाकिस्तान का कहना है कि गैस लीक के कारण विस्फोट हुआ है।

चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह विस्फोट की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक विशेष टीम पाकिस्तान भेज रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब