लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सांसद ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाले ट्वीट के लिए माफी मांगी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 15:22 IST

Open in App

कराची, 25 फरवरी प्रधानमंत्री इमरान की पार्टी के सांसद ने बड़े पैमाने पर हुए विरोध एवं कार्रवाई की मांग के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं के प्रति असम्मान प्रकट करने वाला अपना ट्वीट को हटा लिया है और इसके साथ ही उन्होंने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेशनल असेंबली सदस्य अमिर लियाकत हुसैन ने विपक्षी नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाब का माखौल उड़ाने के लिए हिंदू देवी की तस्वीर के साथ्ज्ञ ट्वीट कर विवाद पैदा कर दिया था।

हुसैन नामी टीवी प्रस्तोता हैं और प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान के रूप में जाने जाते हैं लेकिन अपने इस कृत्य से वह हिंदू समुदाय, नागरिक समाज और राजनेताओं के निशाने पर आ गए।

सिंध प्रांत के थारपार्कर इलाके से पीटीआई के ही प्रतिनिधि रमेश कुमार वंकवानी ने हुसैन के ट्वीट की निंदा करते हुए उसे ‘शर्मनाक’ करार दिया है।

पाकिस्तान हिंदू कांउसिल के अध्यक्ष वंकवानी ने ट्वीट किया, ‘‘ खुद को धार्मिक मामलों का विद्वान होने का दावा करने वाले व्यक्ति के शर्मनाक कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं जो दूसरे धर्मों का सम्मान करना भी नहीं जानता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस ट्वीट को तुंरत हटाएं नहीं तो हमारे पास ईशनिंदा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग करने और पूरे देश में प्रदर्शन करने का अधिकार है।’’

सिंध के उमरकोट से अन्य हिंदू नेता लाल मलही ने भी हुसैन के कृत्य की निंदा की और प्रधानमंत्री खान से इस गैर कानूनी कृत्य पर संज्ञान लेने का आग्रह किया था।

हुसैन ने बाद में अपने ट्वीट को हटाते हुए हिंदू समुदाय से माफी मांगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जानता हूं कि हिंदू समुदाय की भावना आहत हुई है।’’

हुसैन ने कहा, ‘‘ मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, यह वह सीख है जो मेरा धर्म सिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल