लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पत्रकार की केन्या में गोली मारकर हत्या, स्वदेश शव लाने के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 24, 2022 11:12 IST

पाकिस्तान के पत्रकार अरशद शरीफ की नैरोबी की राजधानी केन्या में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या की राजधानी नैरोबी में गोली मारकर हत्यापत्रकार शरीफ की हत्या की जानकारी उनकी पत्नी जावेरिया सिद्दीकी ने ट्वीट करके दी पत्रकार शरीफ का शव वापस पाकिस्तान लाने के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका

नैरोबी:पाकिस्तान के पत्रकार और न्यूज एंकर अरशद शरीफ की केन्या की राजधानी नैरोबी में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शरीफ के मारे जाने की सूचना स्वयं उनकी पत्नी जावेरिया सिद्दीकी ने ट्वीट करके दी है। अपने ट्वीट में जावेरिया सिद्दीकी ने दुखद सूचना के साथ मीडिया और जनता से अपील की है कि वो शरीफ परिवार की तस्वीरें, और अस्पताल से मृत शरीफ की अंतिम तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा न करें।

खबरों के मुताबिक शरीफ की हत्या के बाद नैरोबी की स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्यारों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि आखिर किन परिस्थितियों में पत्रकार अरशद शरीफ हत्यारों के निशाने पर आये और उन्होंने अरशद को गोली मार दी।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी पत्रकार शरीफ पहले एआरवाई न्यूज से जुड़े थे और वहां से इस्तीफा देने के बाद दुबई चले गए थे। केन्या जाने से कुछ दिन पहले उन्हें लंदन में भी देखा गया था। वहीं शरीफ की हत्या के बाद पाकिस्तान ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और आज ही इस्लामाबाद हाईकोर्ट में शरीफ की हत्या के संबंध में एक याचिका दायर की गई। जिसमें दालत से शरीफ की मौत से जुड़े रहस्यों का पता लगाने के लिए एक पैनल गठित करने की मांग की गई है। 

शरीफ की हत्या के सिलसिले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले बैरिस्टर शोएब रज्जाक ने कहा कि वो हाईकोर्ट द्वारा गठिक आयोग के जरिये यह पता लगाना चाहते हैं कि आखिर शरीफ किन परिस्थितियों में वतन को छोड़कर दुबई, लंदन और केन्या गये थे। इसके साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट से मरहूम पत्रकार अरशद शरीफ के पार्थिव शरीर को वापस पाकिस्तान लाने के लिए भी आदेश जारी करने की अपील की है। 

इस मामले की सुनवाई के दौरान इस्लामाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अतहर मिनाल्लाह ने याचिकाकर्ता शोएब रज्जाक से पूछा कि फिलहाल पत्रकार अरशद शरीफ का शव कहां है। इस सवाल का जवाब देते हुए वकील रज्जाक ने चीफ जस्टिस को बताया कि उनका शव अभी केन्या की राजधानी नैरोबी में ही है। 

इसके बाद चीफ जस्टिस मिनाल्लाह ने फौरन आंतरिक और विदेश सचिवों को नोटिस जारी किया और दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों को आदेश दिया कि वो पत्रकार शरीफ के परिजनों से नैरोबी में मिले और कल तक कोर्ट में रिपोर्ट सौंपे। 

टॅग्स :पाकिस्तानपत्रकारहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत