लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी को लेकर की अपमानजनक टिप्पणी, आरएसएस को लेकर कही ये बात

By आजाद खान | Updated: December 16, 2022 11:18 IST

इस पर बोलते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि पूरी दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद के ‘‘केंद्र’’ के रूप में देखती है, ऐसे में पाकिस्तान को अपनी हरकतों में सुधार कर एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने अपने बयान में आरएसएस खिलाफ भी बोला है। यह बयान भारतीय विदेश मंत्री द्वारा पाकिस्तान को ओसामा बिन लादेन को शरण देने वाली बयान के बाद सामने आया है।

वॉशिंगटन डीसी:पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीएम मोदी को लेकर एक बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है। यही नहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरएसएस पर भी सवाल उठाया है और इसे लेकर भी बयान दिया है। 

आपको बता दें कि बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा यह बयान तब सामने आया है जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा पाकिस्तान को ओसामा बिन लादेन को शरण देने की बात कही थी। इसके जवाब में बिलावल भुट्टो जरदारी ने बयान जारी कर पीएम मोदी और आरएसएस पर निशाना साधा है। 

वीडियो में क्या बोले बिलावल भुट्टो जरदारी 

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में बिलावल भुट्टो जरदारी को पीएम मोदी और आरएसएस को लेकर बयान देते हुए सुना गया है। बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि, 'ओसामा मर गया, लेकिन नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। वह प्रधानमंत्री बनने से पहले अमेरिका में आने से बैन थे।' 

उन्होंने कहा, 'यह आरएसएस के प्रधानमंत्री हैं यह आरएसएस के विदेश मंत्री हैं। आरएसएस क्या है? यह हिटलर की एसएस से प्रेरणा लेता है।' बिलावल भुट्टो जरदारी ने मजाकिया अंदाज में पीएम मोदी और आरएसएस को लेकर बयान दिया है। 

दरअसल, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को आतंकी ओसामा बिन लादेन को शरण देने वाली बात को याद दिलाई तो पाकिस्तान ने भी पलटवार किया है। ऐसे में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुजरात दंगों की बात करते हुए पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक बयान दिया है। ऐसे में बिलावल भुट्टो के यह बयान वाला एक वीडियो सामने आया है। 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के बारे में क्या कहा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद के ‘‘केंद्र’’ के रूप में देखती है और पाकिस्तान को अपनी हरकतों में सुधार कर एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करनी चाहिए। विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी नेता हिलेरी क्लिंटन के भारत के पड़ोसी देश पर दिए बयान को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग अपने आंगन में सांप पालते हैं, वह एक दिन उसे ही काट खाता है। 

भारत की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कार्यक्रम ‘ग्लोबल काउंटर टेररिज्म अप्रोच: चैलेंज एंड वे फॉरवर्ड’ के बाद जयशंकर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त टिप्पणी की। जयशंकर पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार के हालिया आरोप पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। खार ने आरोप लगाया था कि ‘‘आतंकवाद का इस्तेमाल भारत से बेहतर अन्य किसी देश ने नहीं किया है।’’ 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :पाकिस्तानS Jaishankarवायरल वीडियोसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत