लाइव न्यूज़ :

मरीज को किया बेहोश और सर्जरी छोड़ नर्स के साथ सेक्स करने चला गया पाकिस्तानी डॉक्टर, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 17:37 IST

16 सितंबर, 2023 को ग्रेटर मैनचेस्टर के टेमसाइड जनरल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में एक नर्स के साथ "आपत्तिजनक स्थिति" में पाया गया था।

Open in App

लंदनः ब्रिटिश मेडिकल ट्रिब्यूनल में अलग मामला आया है। ब्रिटेन के टैमसाइड अस्पताल में घटना घटी। हैरान करने वाला मामला आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल है। वरिष्ठ पाकिस्तानी मूल के डॉक्टर सुहैल अंजुम (44) ने एक मरीज़ को सर्जरी के बीच में ही छोड़कर पास के एक ऑपरेशन रूम में एक नर्स के साथ यौन संबंध बनाने लगा। हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान सुहैल अंजुम ने 2023 में मरीज़ को छोड़कर एक नर्स के साथ यौन संबंध बनाने की बात स्वीकार की। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार अंजुम जो एक कंसल्टेंट एनेस्थेटिस्ट हैं।

16 सितंबर, 2023 को ग्रेटर मैनचेस्टर के टेमसाइड जनरल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में एक नर्स के साथ "आपत्तिजनक स्थिति" में पाया गया था। लंदन स्थित टैब्लॉइड के अनुसार, डॉक्टर, जो अब पाकिस्तान में काम करता है, को अपनी पतलून की डोरी बांधते हुए देखा गया। उसकी सहकर्मी को कथित तौर पर उसकी पतलून घुटनों के पास बंधी हुई पाई गई और उसके अंडरवियर दिख रहे थे।

एक अन्य नर्स ने दोनों को अचानक पकड़ लिया। रिपोर्ट के अनुसार मैनचेस्टर स्थित न्यायाधिकरण को बताया गया कि अंजुम मरीज़ की पित्ताशय निकालने के लिए कीहोल सर्जरी कर रहा था। उसे पता था कि नर्स "पास ही मौजूद होगी"।

जनरल मेडिकल काउंसिल का प्रतिनिधित्व कर रहे एंड्रयू मोलॉय ने मेडिकल प्रैक्टिशनर्स न्यायाधिकरण की सुनवाई में बताया कि अंजुम शनिवार की सुबह थिएटर पाँच में पाँच सर्जरी के लिए एनेस्थेटिस्ट के रूप में काम कर रही थीं। मोलॉय ने बताया कि तीसरे ऑपरेशन के दौरान 44 वर्षीय पाकिस्तानी डॉक्टर आराम करने चले गए।

पाकिस्तानी डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान 'यौन क्रिया' की बात स्वीकार की। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मोलॉय ने बताया कि एनटी नामक एक स्क्रब नर्स थिएटर नंबर आठ में अगली प्रक्रिया की तैयारी के लिए कुछ उपकरण लेने गई थी। उन्होंने आगे कहा, "नर्स एनटी ने डॉ. अंजुम और नर्स सी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।"

नर्स एनटी चौंक गईं और थिएटर नंबर पाँच लौट गईं। रिपोर्ट के अनुसार, नर्स एनटी ने मामले की सूचना दी और अंजुम से पूछताछ की गई। न्यायाधिकरण की सुनवाई के दौरान, मोलॉय ने कहा कि अंजुम ने स्वीकार किया था कि वह मरीज को छोड़कर नर्स सी के साथ "यौन क्रिया" में शामिल था।

टॅग्स :Londonब्रिटेनपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट