लाइव न्यूज़ :

तारिक फतेह की हत्या की बनाई जा रही है योजना! लेखक ने बताया मिली 'सर तन से जुदा' करने की धमकी

By शिवेंद्र राय | Updated: February 22, 2023 13:00 IST

अक्सर इस्लामिक कट्टरपंथियों की आलोचना के कारण सुर्खियों में रहने वाले तारिक फतेह ने एक स्क्रीन शॉट शेयर करके लिखा है कि उनका 'सर तन से जुदा' करने की योजना बनाई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतारिक फतेह को मिली 'सर तन से जुदा' करने की धमकीइस्लामी कट्टरवाद के खिलाफ बयानों के लिए जाने जाते हैं तारिक फतेहपाकिस्तान की आलोचना के कारण भी चर्चा में रहते हैं

नई दिल्ली: पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह ने ट्वीट करके बताया है कि सोशल मीडिया पर एक समूह उनकी हत्या की योजना बना रहा है। अक्सर इस्लामिक कट्टरपंथियों  की आलोचना के कारण सुर्खियों में रहने वाले तारिक फतेह ने एक स्क्रीन शॉट शेयर करके लिखा है कि उनका 'सर तन से जुदा' करने की योजना बनाई जा रही है।

तारिक फतेह ने ट्विटर पर लिखा,  "एक सज्जन ने ग्रुप बनाया है जो मेरा सिर कलम (सर तन से जुदा) करने की योजना बना रहा है।" कनाडाई लेखक ने इसके साथ ही ट्विटर सपोर्ट को टैग करके कहा है कि कुछ लोगों ने एक ग्रुप बनाया है जो मेरी हत्या की योजना बना रहा है।

बता दें कि तारिक फतेह को इससे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।  साल 2017 में बरेली के एक मुस्लिम संगठन ने तारिक फतेह का सिर कलम करने वाले को 10 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था।

तारिक फतेह पाकिस्तानी मूल के लेखक हैं लेकिन वह पाकिस्तान की आलोचना के कारण चर्चा में रहते हैं। कुछ महीने पहले जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ तब तारिक फतेह अपने बयान के कारण चर्चा में रहे। तारिक फतेह ने कहा था, “इमरान खान क्रिकेट खेलता रहा, शादियां करता रहा। इन्होंने अपने आदमी से खुद गोली चलवाया है। उसके पास सर है, बॉडी है, लेकिन उसको टखने में गोली लगी। वो भी तब जब वो लोहे के पीछे खड़ा था।”

पैगम्बर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी के आरोपों में निलंबित हुईं भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में भी तारिक फतेह बयान दे चुके हैं। नुपुर शर्मा को सुरक्षा देने की बात करते हुए तारिक फतेह ने कहा था, "लोग हिंदुओं के देवी-देवताओं का मजाक बना लेते हैं। उसपर कोई नहीं बोलता है, लेकिन अगर नुपुर ने कुछ बोल दिया तो उसके लिए इतना बखेड़ा बना दिया गया। इस्लामिक जेहादी नुपुर को धमकियां दे रहे हैं। पुलिस को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।"

टॅग्स :पाकिस्तानकनाडाइस्लामहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत