लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी अधिकारियों ने तीर्थयात्रा के लिए भारत आ रहे 190 हिंदुओं को रोका, सामने आई ये वजह

By भाषा | Updated: February 8, 2023 15:22 IST

समाचार पत्र की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें मंजूरी नहीं दी क्योंकि वे उचित कारण नहीं बता सके कि वे भारत क्यों जाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे रिपोर्ट के मुताबिक हिंदू परिवार अक्सर धार्मिक तीर्थयात्रा के नाम पर वीजा लेते हैं।भारत आने के बाद पाकिस्तानी हिंदू परिवार लंबे समय तक रुक जाते हैं। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की आबादी 22,10,566 है, जो देश की कुल पंजीकृत आबादी का 1.18 प्रतिशत है।

इस्लामाबादः पाकिस्तानी अधिकारियों ने सिंध प्रांत में रह रहे 190 हिंदुओं को भारत जाने से रोक दिया, क्योंकि वे पड़ोसी देश की अपनी यात्रा के मकसद को लेकर कथित तौर पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, सिंध के कई हिस्सों से बच्चों और महिलाओं सहित विभिन्न हिंदू परिवार मंगलवार को वाघा बॉर्डर पहुंचे थे। उनके पास वीजा था और वे तीर्थयात्रा के लिए भारत जाना चाहते थे।

समाचार पत्र की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें मंजूरी नहीं दी क्योंकि वे उचित कारण नहीं बता सके कि वे भारत क्यों जाना चाहते हैं। खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि हिंदू परिवार अक्सर धार्मिक तीर्थयात्रा के नाम पर वीजा लेते हैं और फिर लंबे समय तक भारत में रुक जाते हैं। अभी राजस्थान और दिल्ली में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी हिंदू खानाबदोश की तरह रह रहे हैं।

‘सेंटर फॉर पीस एंड जस्टिस पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की आबादी 22,10,566 है, जो देश की कुल पंजीकृत आबादी का 1.18 प्रतिशत है। पाकिस्तान की पंजीकृत आबादी 18,68,90,601 है। पाकिस्तान में अधिकतर हिंदू आबादी गरीब हैं और देश की विधायी व्यवस्था में उनका प्रतिनिधित्व नगण्य है। अधिकतर हिंदू आबादी सिंध प्रांत में बसती है, जहां मुस्लिम निवासियों के साथ उनकी संस्कृति, परंपराएं और भाषा मेल खाती है। वे अकसर चरमपंथियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत भी करते हैं।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट