लाइव न्यूज़ :

साइप्रस में इजराइली कारोबारियों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के शक में पाकिस्तानी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 00:15 IST

Open in App

यरूशलम, 13 अक्टूबर साइप्रस में रह रहे इजराइली कारोबारियों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने के शक में 27 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

खबरों के अनुसार संदिग्ध के नाम का खुलासा नहीं किया गया है जिसे साइप्रस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक के घर पर छापेमारी की और वहां से तीन मोबाइल फोन जब्त किए।

साइप्रस पुलिस ने सितंबर में हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए 38 वर्षीय अजेरी के फोन रिकॉर्ड को खंगाला जिसके बाद संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी की गई।

इजराइल ने इस महीने की शुरुआत में साइप्रस में रहने वाले इजराइली मूल के एक उद्योगपति की हत्या के प्रयास के बाद प्रतिद्वंद्वी ईरान पर साइप्रस में रह रहे इजराइली कारोबारियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया था। हालांकि, ईरान ने आरोपों को खारिज कर इन्हें आधारहीन करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं