लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी ब्लॉगर की नीदरलैण्ड में हत्या करने गए हिटमैन को हुई सजा, ISI ने दी थी मर्डर के लिए सुपारी

By आजाद खान | Updated: January 29, 2022 14:22 IST

ब्लॉगर ने बताया कि उसका पोस्ट सरकार और सेना के नीतियों के खिलाफ होती है जो पाकिस्तान सरकार को पसंद नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देएक राजनीतिक ब्लॉगर ने पाकिस्तान पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।उसके मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कई दिनों से उसे धमकी दे रही है। ब्लॉगर के मुताबिक, उसका सोशल मीडिया पर व्यंग्यपूर्ण पोस्ट पाकिस्तान सरकार को रास नहीं आती है।

लंदन:पाकिस्तानी निर्वासित राजनीतिक ब्लॉगर (Political Blogger) अहमद वकास गोराया ने अपनी हत्या की शाजिश के पीछे पाकिस्तान (Pakistan) का हाथ बताया है। उनका कहना है कि 2018 में उसे एफबीआई से जानकारी मिली थी कि वह "हत्या सूची" में था। इसके बाद उसे लगातार धमकियां भी मिल रही थी। वे इन सब के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ बताया है। ताजा मामले में ब्लॉगर की हत्या के लिए एक हिटमैन को सेट किया गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने संभावित हिटमैन को ब्लॉगर की हत्या की शाजिश के लिए दोषी ठहराया है। इसके बाद ब्लॉगर ने यह खुलासा किया है कि उसकी हत्या की शाजिश पाकिस्तान द्वारा की गई है। 

खान ने रचा था गोराया की हत्या की शाजिश

ब्लॉगर अहमद वकास गोराया के मुताबिक, उसकी हत्या के लिए पाकिस्तान ने मोहम्मद गोहिर खान को भेजा था। 31 साल का खान एक सुपरमार्केट में काम करता है। पिछले साल जून के महीने में गोराया पर नीदरलैंड में हत्या की शाजिश की गई थी। इसके लिए खान पर आरोप था कि वह कुछ लोगों के साथ मिलकर इस शाजिश को अंजाम दिया था। जिसके बाद उसके ब्रिटेन लौटने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस हत्या की कोशिश में कोर्ट ने उसे दोषी भी पाया है। ब्रिटेन की पुलिस ने शुक्रवार को खान से संपर्क करने वाले शख्‍स की जानकारी के लिए जनता से अपील भी की है।

कौन है अहमद वकास गोराया

अहमद वकास गोराया एक पाकिस्तानी निर्वासित राजनीतिक ब्लॉगर हैं जो अब नीदरलैंड में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। गोराया ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को सोशल मीडिया पर उनके व्यंग्यपूर्ण पोस्ट से दिक्कत है। उनका लेख और पोस्ट सरकार और सेना के नीतियों के खिलाफ होती है जो सरकार को रास नहीं आती है। उनका आरोप है कि इस बात से नाराज पाकिस्तान सरकार उस पर हमले करवा रही है। गोराया का यह भी आरोप है कि "पाकिस्तान में रहने वाले अन्य लोगों" से उनकी हत्या की शाजिश करवाई जा रही है। 

खान को हत्या के लिए मिले थे पैसे

ब्लॉगर गोरया की हत्या के लिए दोषी खान को पाकिस्तान के एक मिडलमैन ने पैसे भी दिए थे। खान के मुताबिक, ब्लॉगर गोरया की हत्या के लिए पाकिस्तानी मिडलमैन मुद्ज़ू ने उसे 120,000 यूरो देने की बात कही है जिसमें से वह 20,000 पाउंड अपनी कमीशन के तौर पर काट लेगा। खान ने यह भी बताया कि उससे इस काम के लिए "जन्नत" मिलने की भी बात कही गई थी। 

बता दें कि खान पर 200,000 पाउंड का कर्ज था जिसे चुकाने के लिए वह इस काम को करने के लिए तैयार हो गया था। यहीं नहीं पाकिस्तानी मिडलमैन द्वारा खान को कोर्ड के जरिए चैट पर ब्लॉगर गोरया की सिकरेट लोकेश्न शेयर करने की भी बात सामने आई है। ब्लॉगर गोरया का आगे कहना है कि उसका चैट और उसकी गतिविधियों की तस्वीरें भी खान से साझा किया गया था। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सीधे से खारिज कर दिया है। 

 

टॅग्स :पाकिस्तानहत्याISIब्रिटेनBritain
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट