लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के 12 साल के बच्चे की नोएडा में हार्ट सर्जरी, वतन वापसी में आई अड़चन तो टूटे प्रोटोकॉल,  पिता ने कहा- भारत महान राष्ट्र, जिसने जीता दिल

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2020 15:01 IST

पिछले महीने एक पाकिस्तानी परिवार अपने 12 साल के साबीह शिराज नाम के बच्चे के हार्ट की सर्जरी करवाने नोएडा आया हुआ था। बच्चे के हार्ट की सर्जरी 25 फरवरी को हुई और 16 मार्च तक उसको डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन में रखा और 18 मार्च को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान का परिवार अपने बच्चे के हार्ट की सर्जरी करवाने नोएडा आया था और जब वह पाकिस्तान लौटा तो बॉर्डर पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।जब वह अपने  घर सुरक्षित पहुंच गया तो उसने भारत का शुक्रिया अदा किया है।

आमतौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बने रहते हैं और सीमाओं पर तनाव रहता है, लेकिन अभी हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत की नई मिसाल पेश की है। दरअसल, पाकिस्तान का परिवार अपने बच्चे के हार्ट की सर्जरी करवाने नोएडा आया था और जब वह पाकिस्तान लौटा तो बॉर्डर पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन जब वह अपने  घर सुरक्षित पहुंच गया तो उसने भारत का शुक्रिया अदा किया है।

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने एक पाकिस्तानी परिवार अपने 12 साल के साबीह शिराज नाम के बच्चे के हार्ट की सर्जरी करवाने नोएडा आया हुआ था। बच्चे के हार्ट की सर्जरी 25 फरवरी को हुई और 16 मार्च तक उसको डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन में रखा और 18 मार्च को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

इसके बाद पाकिस्तानी परिवार अटारी बॉर्डर पहुंचा, जहां उसे भारतीय इमिग्रेशन अधिकारियों ने बॉर्डर पार करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद बच्चे की पिता शिराज अरशद ने अपने देश पाकिस्तान में एक पत्रकार से बात की। इसके बाद पाकिस्तानी पत्रकार ने हिन्दुस्तान में पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन से मदद के लिए बात की। इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों से बातचीत की गई। दिल्ली स्थित पाकिस्तान के दूतावास को भी जगाया गया और मामले सुलझवाकर अरशद को वतन वापस भेजा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शिराज अरशद ने अपने घर पहुंचकर भारतीय अधिकारियों ने हमें प्रोटोकॉल के साथ सीमा पार भेजा। साथ ही साथ उन्होंने पत्रकार रविंदर व भारतीय अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि हम 20 दिनों तक भारत में रहे और वहां सभी से हमें प्यार और सहयोग मिला। भारत एक महान राष्ट्र है। उन्होंने हमारा दिल जीत लिया।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियानॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा