लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान फिर से 'थोपा गया युद्ध' नहीं लड़ेगा: इमरान खान

By भाषा | Updated: November 27, 2018 05:31 IST

इमरान ने कहा कि हमने अपने देश के अंदर थोपा हुआ युद्ध अपने युद्ध की तरह लड़ा और इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। इससे हमारे सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को भी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कोई युद्ध पाकिस्तान के अंदर नहीं लड़ेंगे।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ‘‘आतंकवाद के खिलाफ युद्ध’’ को देश पर ‘‘थोपा गया युद्ध’’ करार दिया और अपने देश के अंदर ऐसा कोई युद्ध नहीं लड़ने का सोमवार को वादा किया।

इमरान का यह बयान परोक्ष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला है जिन्होंने बार बार आरोप लगाया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने अमेरिका की मदद नहीं की।

इमरान ने कहा कि हमने अपने देश के अंदर थोपा हुआ युद्ध अपने युद्ध की तरह लड़ा और इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। इससे हमारे सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को भी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कोई युद्ध पाकिस्तान के अंदर नहीं लड़ेंगे।

वह उत्तरी वजीरिस्तान में हाल ही में विलय कर बनाए गए नए जिलों की पहली यात्रा के दौरान कबायली सरदारों को संबोधित कर रहे थे।यह क्षेत्र एक समय तालिबान आतंकवादियों का गढ़ होता था।

उनके साथ सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी थे।इमरान ने आतंकवादियों के खिलाफ सफल अभियान के लिए सेना, अन्य सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों की उपलब्धियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान और उसके सशस्त्र बलों ने जितना कुछ किया है, उतना किसी देश या उसके सशस्त्र बल ने नहीं किया है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल