लाइव न्यूज़ :

Pakistan Visa: अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 30 मिनट के भीतर मुफ्त ऑनलाइन वीजा, गृह मंत्री मोहसिन नकवी की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2024 13:18 IST

Pakistan Visa: घोषणा की कि पाकिस्तान में कई सिख विरासत स्थलों को दर्शन के लिए खोला जाएगा और इसके लिए किसी परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान की यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।सरकार ने सिखों के लिए वीज़ा प्रक्रिया को ऑनलाइन करके आसान बना दिया है। सिख समुदाय को और अधिक सुविधाएं प्रदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

Pakistan Visa:पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 30 मिनट के भीतर मुफ्त ऑनलाइन वीजा दिया जाएगा। नकवी की यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को लाहौर में सिख तीर्थयात्रियों के 44 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद आई है गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मंत्री ने सिख तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने स्वीकार किया कि अतीत में सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान की यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

नकवी ने कहा कि सरकार ने सिखों के लिए वीज़ा प्रक्रिया को ऑनलाइन करके आसान बना दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के पासपोर्ट धारक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और बिना किसी शुल्क के 30 मिनट के भीतर अपना वीजा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुविधा इन देशों में रहने वाले भारतीय मूल के सिखों को भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय को और अधिक सुविधाएं प्रदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पाकिस्तान में कई सिख विरासत स्थलों को दर्शन के लिए खोला जाएगा और इसके लिए किसी परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।

नकवी ने युवा पीढ़ी को आकर्षित करने पर विशेष जोर देते हुए पाकिस्तान आने वाले सिख तीर्थयात्रियों की संख्या सालाना एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की इच्छा व्यक्त की। नकवी ने यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान सरकार ने 124 देशों के नागरिकों के लिए मुफ्त वीजा की सुविधा शुरू की है।

टॅग्स :पाकिस्तानकनाडाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल