लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कुछ ही घंटों में 2 बम धमाके, आठ की मौत, 23 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2025 09:46 IST

Pakistan: अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान के उग्रवाद प्रभावित दक्षिण-पश्चिम में कुछ घंटों के अंतराल पर हुए दो बम विस्फोटों में आठ लोग मारे गए हैं।

Open in App

Pakistan: पाकिस्तान के उग्रवाद प्रभावित दक्षिण-पश्चिम में बृहस्पतिवार को कुछ घंटों के अंतराल पर हुए दो कार बम विस्फोटों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी इलाही बख्श ने बताया कि पहला हमला बलूचिस्तान प्रांत के तुर्बत जिले में उस वक्त हुआ, जब एक आत्मघाती हमलावर ने एक वाहन को सुरक्षा काफिले से टकरा दिया।

उन्होंने बताया कि हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और 23 घायल हो गए। सरकारी प्रशासक इम्तियाज अली ने बताया कि कुछ घंटों बाद, दक्षिण-पश्चिमी शहर चमन में अफगान सीमा के पास एक और कार बम विस्फोट हुआ, जिसमें छह लोग मारे गए।

हालांकि किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक की सूई पाकिस्तानी तालिबान और बलूच अलगाववादियों की ओर है, जो अक्सर प्रांत में सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाते हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानबम विस्फोटPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल