लाइव न्यूज़ :

Pakistan: आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान भारत के साथ दोबारा शुरू करेगा व्यापार संबंध, शहबाज सरकार ने की घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: August 29, 2022 17:32 IST

सोमवार को पाकिस्तान के वित्तमंत्री मिफ्ताह इस्माइल ऐलान करते हुए कहा है कि हम इस बाढ़ और खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण भारत के साथ व्यापार मार्ग खोलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवित्तमंत्री ने कहा- पाकिस्तान भारत से खाद्य पदार्थों का करेगा आयातभारत-पाक व्यापार संबंधों पर अपने दिवालिया हालातों की वजह पलटा पाकिस्तान कश्‍मीर में धारा 370 हटने के बाद PAK ने भारत से तोड़े थे अपने व्यापारिक संबंध

इस्लामाबाद: आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान ने भारत के साथ दोबारा व्यापार शुरू करने की घोषणा की है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर है कि सोमवार को पाकिस्तान के वित्तमंत्री मिफ्ताह इस्माइल ऐलान करते हुए कहा है कि हम इस बाढ़ और खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण भारत के साथ व्यापार मार्ग खोलेंगे। पाकिस्तान के वित्तमंत्री इस्माइल ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो हम भारत के साथ आयात करेंगे ताकि हम अपने किसानों को बचा सकें। 

वित्तमंत्री ने कहा- पाकिस्तान भारत से खाद्य पदार्थों का करेगा आयात

वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार भारत से सब्जियों और अन्‍य खाने की चीजों को आयात करने पर विचार करेगी ताकि लोगों को राहत मिले। दरअसल, बाढ़ के कारण पाकिस्तान में तबाही का मंजर देखने को मिला है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। पाकिस्‍तान में प्‍याज 400 रुपये और टमाटर 500 रुपये किलो बिक रहा है। 

अपने दिवालिया हालातों की वजह पलटा पाकिस्तान 

वर्तमान परिस्थिति को देखकर पाकिस्‍तान की सरकार को भारत के साथ व्‍यापार पर अपना फैसला पलटने के लिए बाध्‍य होना पड़ा है। बता दें कि पड़ोसी मुल्क में 1000 से ज्‍यादा लोगों की बाढ़ से मौत हो गई है। पाकिस्‍तान इस समय डिफाल्‍ट होने की कगार पर है और केवल बाढ़ से ही उसे 5.5 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर में धारा 370 को खत्‍म किए जाने के बाद भारत के साथ व्‍यापार को बंद कर दिया था।

टॅग्स :पाकिस्तानभारतशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा