लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को चीन कोविड-19 रोधी टीके की पांच लाख खुराक उपलब्ध कराएगा

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:03 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 21 जनवरी चीन 31 जनवरी तक पाकिस्तान को कोविड-19 रोधी टीके की पांच लाख खुराक उपलब्ध कराएगा।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कुरैशी ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से फोन पर बात करने के बाद एक वीडियो संदेश में कहा कि बीजिंग ने इस्लामाबाद से टीके लेने के लिए विमान भेजने को कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश को खुशखबरी देना चाहता हूं कि चीन ने पाकिस्तान को 31 जनवरी तक पांच लाख खुराक तत्काल उपलब्ध कराने का वायदा किया है।’’

कुरैशी ने कहा, ‘‘उन्होंने (चीन) कहा है कि आप अपना विमान भेज सकते हो और तत्काल यह दवा प्राप्त कर सकते हो।’’

उन्होंने कहा कि टीकों की पहली खुराक नि:शुल्क मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब