लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः इस महिला अफसर ने जान पर खेलकर चीनी राजनयिकों को बचाया, बहादुरी के चर्चे

By भाषा | Updated: November 24, 2018 09:25 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुहाए अजीज तालपुर ने उस सुरक्षा अभियान का नेतृत्व किया जिसने कराची में बलोच लिब्रेशन आर्मी के सदस्यों के इस दुस्साहसिक हमले को नाकाम कर दिया। 

Open in App

कराची, 23 नवंबर (भाषा): कराची पुलिस की एक निर्भीक महिला अधिकारी ने शुक्रवार को कई चीनी राजनियकों को जान बचा ली जब हथियारों से लैस आतंकवादियों ने चीन के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुहाए अजीज तालपुर ने उस सुरक्षा अभियान का नेतृत्व किया जिसने कराची में बलोच लिब्रेशन आर्मी के सदस्यों के इस दुस्साहसिक हमले को नाकाम कर दिया। 

सुहाए ने सुनिश्चित किया कि नौ हथगोलों, असॉल्ट राइफलों, मैगजीनों और विस्फोटकों से लैस आतंकवादी दूतावास की इमारत के भीतर मौजूद राजनयिकों तक न पहुंच पाएं। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के पास खाद्य सामग्रियां एवं दवाइयां भी थीं जिससे लगता है कि वह उन्हें बंधक बनाने की फिराक में थे। 

लेकिन जैसे ही वह दूतावास के द्वार तक पहुंचे पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई लेकिन सभी हमलावर मारे गए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक सुहाए सिंध प्रांत के तंडो मुहम्मद खान जिले के भाई खान तालपुर गांव की एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। 2013 में सेंट्रल सुपरियर सर्विसेज एग्जाम पास करने के बाद वह पुलिस बल में शामिल हुई थीं। 

उन्हें पढ़ाने को लेकर उनके रिश्तेदारों ने उनके परिवार को इतने ताने मारे थे कि उनके परिवार को गांव छोड़ कर दूसरे कस्बे में जाकर बसना पड़ा। उनके पिता अजीज तालपुर एक राजनीतिक कार्यकर्ता एवं लेखक थे और उन्होंने अपनी बेटी के लिए बड़े सपने देखे थे।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल