लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने सतह से सतह पर प्रहार करने वाली परमाणु क्षमता संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:30 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 20 जनवरी पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि उसने सतह से सतह पर प्रहार करने वाली परमाणु क्षमता संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जो 2,750 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्यों पर प्रहार कर सकती है।

पाकिस्तान की मीडिया इकाई आईएसपीआर ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘शाहीन-3 मिसाइल के प्रक्षेपण का उद्देश्य शस्त्र प्रणाली की विभिन्न डिजाइन और तकनीकी मानदंडों को पुन: प्रमाणित करना था।’’

बयान में कहा गया है कि मिसाइल में परमाणु और परंपरागत आयुध को 2,750 किलोमीटर तक ले जाने की क्षमता है।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान और शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने मिसाइल के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर