लाइव न्यूज़ :

सेना की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजदूत को किया तलब

By IANS | Updated: January 21, 2018 14:58 IST

भारत द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है और इससे गलत रणनीतिक संदेश जा सकता है।

Open in App

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारत द्वारा 'युद्ध विराम का उल्लंघन' करने की निंदा करने के लिए रविवार को फिर भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। पाकिस्तान ने कहा कि इस कारण दो नागरिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। विदेश कार्यालय में दक्षिण एशिया शाखा के प्रमुख मोहम्मद फैजल ने भारतीय राजदूत को तलब किया और निकिआल सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा "बिना किसी उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन" पर कड़ा विरोध जताया।

अधिकारी ने कहा, "नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाया जाना वास्तव में निंदनीय और मानवीय प्रतिष्ठा और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों एवं मानवीय कानूनों के विपरीत है।"

उन्होंने कहा, "भारत द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है और इससे गलत रणनीतिक संदेश जा सकता है।"  एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, महानिदेशक ने भारतीय पक्ष से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने और संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं की जांच करने का आग्रह किया है। 

वहीं, शनिवार को भी विदेश कार्यालय ने भारत द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर विरोध जताने के लिए भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया गया था। कहा गया कि पिछले तीन दिनों में पांच नागरिक मारे गए हैं और 22 अन्य घायल हुए हैं। 

बयान में कहा गया कि भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के और अंधाधुंध की गई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। 18 और 19 जनवरी को की गई गोलीबारी में चार और निर्दोष नागरिक मारे गए, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। 

पाकिस्तान और भारत ने 2003 में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम घोषित किया था। हालांकि, दोनों एक-दूसरे पर आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप मढ़ते रहते हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानसीजफायरसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट