लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के चर्च में आत्मघाती हमला, 9 लोगों की मौत और 30 घायल

By IANS | Updated: December 17, 2017 19:56 IST

हमले के दौरान लगभग 500 लोग गिरजाघर में मौजूद थे। फिलहाल किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Open in App

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रविवार को एक गिरजाघर में आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। इसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई जबकि एक सुरक्षाकर्मी सहित 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में और अधिक जानकारी देते हुए बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुग्ती ने 'डॉन न्यूज' को बताया कि चार आत्मघाती हमलावरों ने बेथल मेमोरियल मेथोडिस्ट गिरजाघर पर हमला किया, जिस समय हमला हुआ, उस वक्त गिरजाघर के भीतर प्रार्थना हो रही थी।

उन्होंने कहा कि इनमें से एक हमलवार ने खुद को गिरजाघर के परिसर में विस्फोट से उड़ा दिया। गिरजाघर के प्रवेशद्वार के पास सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अन्य हमलावर को मार गिराया गया, जबकि बाकी दो आतंकवादी वहां से भागने में कामयाब रहे। बुग्ती के अनुसार, हमले के दौरान करीब 500 लोग गिरजाघर में मौजूद थे। फिलहाल किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

वहीं मुहम्मद रमजान नाम के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हमला इमदाद चौक स्थित बेथल मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट के आसपास हुआ। मारे गए नौ लोगों में दो महिलाएं और पांच पुरुष हैं, जिसमें दो हमलावर भी शामिल हैं। चर्च की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी सहित 28 लोग घायल हैं।

जबकि  क्वेटा के सिविल अस्पताल के एक सुपरवाइजर हिदायत उल्लाह ने महिलाओं और बच्चों सहित घायलों की कुल संख्या 30 बताई है। बलूचिस्तान सरकार ने हमले के होते ही क्वेटा के सार्वजनिक अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी और घायलों के उपचार के लिए चिकित्सा कर्मियों को तैयार रहने के लिए कहा है।

टॅग्स :आत्मघाती हमलाबम धमाकापाकिस्तानचर्च
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो