लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:50 IST

Open in App

पाकिस्तान ने मंगलवार को स्वदेश विकसित बहु-रॉकेट प्रक्षेपण प्रणाली, फतह -1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘यह हथियार प्रणाली पाकिस्तानी सेना को दुश्मन के इलाके में सटीक निशाना लगाने में सक्षम करेगी।’’ सेना ने कहा कि रॉकेट पारंपरिक आयुध पहुंचाने में सक्षम है। रॉकेट प्रणाली के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीजेसीएससी) के अध्यक्ष जनरल नदीम रजा और सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने सफल परीक्षण पर सैनिकों और वैज्ञानिकों को बधाई दी। जनवरी में पहली बार प्रक्षेपण के बाद यह फतह-1 की दूसरी उड़ान थी। उस समय, पाकिस्तानी सेना के महानिदेशक, मीडिया शाखा, मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा था कि फतह -1 हथियार प्रणाली 140 किमी की सीमा तक लक्ष्य पर निशाना लगा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

विश्वPakistan: बन्नू चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए, 3 घायल, तस्वीरें सामने आईं

विश्वपाकिस्तान अब ‘जिम्मेदार’ राष्ट्र बनकर उभरा?, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म कराने में निभा रहा अहम भूमिका?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत