लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सुरक्षा मुख्यालय पर बड़ा आतंकवादी हमला, 6 सुरक्षा कर्मियों की मौत, 22 घायल

By अनिल शर्मा | Updated: March 30, 2022 12:50 IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक किले के अंदर स्थित सुरक्षा मुख्यालय पर बुधवार को आतंकवादी हमले में कम से कम छह सुरक्षाकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ में तीन हमलावर भी मारे गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैहमलावरों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है

पेशावरः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक किले के अंदर स्थित सुरक्षा मुख्यालय पर बुधवार को आतंकवादी हमले में कम से कम छह सुरक्षाकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए। जिला पुलिस अधिकारी वकार अहमद खान ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एफसी लाइन पर हमला किया गया।

मुठभेड़ में तीन हमलावर भी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि टैंक जिले की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक, टैंक जिले में अर्धसैनिक सीमांत कोर शिविर पर हमला हुआ है। ऐसी भी सूचना है कि मुख्यालय में आत्मघाती हमलावर घुसे हुए हैं। इससे पहले पेशावर मे एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ था जिसमें 57 लोगों की मौत हो गई थी और 200 घायल हुए थे।

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट