लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान की बीवी के एक्स हसबैंड को चेकपोस्ट पर रोकने वाले पुलिस अफसर की गई नौकरी

By भाषा | Updated: August 27, 2018 19:22 IST

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इमरान खान ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने भाषण में कहा था कि गरीबों और मजलूमों के लिए काम करेंगे।

Open in App

एम जुल्करनैन 

लाहौर,27 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति को जांच नाके पर रोकना भारी पड़ गया। माफी मांगने से इनकार करने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है। 

पंजाब सरकार ने बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मनिका से माफी मांगने से इनकार करने पर जिला पुलिस अधिकारी (पाकपट्टन) रिजवान उमर गोंडाल को उसके पद से हटा दिया और लाहौर के केन्द्रीय पुलिस कार्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 23 अगस्त को खावर मनिका लाहौर से पाकपट्टन की ओर आ रहे थे, तभी उन्हें रात एक बजे जांच नाके पर रोका गया।

उन्होंने बताया,‘‘पिकेट पर जब पुलिस ने मनिका को रूकने का इशारा किया तो वह नहीं रूके। पुलिस ने उनकी कार का पीछा किया और कुछ किलोमीटर की दूरी में उन्हें पकड़ लिया। खावर मनिका ने अपना परिचय देने के बावजूद नहीं छोड़े जाने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।’’ 

अधिकारी ने बताया कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने पिछले शुक्रवार को डीपीओ गोंडाल को तलब किया था।

उन्होंने बताया, ‘‘ मुख्यमंत्री ने डीपीओ को बताया कि मनिका ने शिकायत की है कि पुलिस अधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है इसलिए उसे माफी मांगनी चाहिए। गोंडाल ने हालांकि माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे बर्खास्त करने के आदेश दिए।’’ 

उन्होंने बताया कि गोंडाल को इमरान खान के निर्देश पर हटाया गया है। बुशरा बीबी ने उनके सामने यह मामला रखा था।

विपक्षी पीएमएल-एन ने इस मामले में हस्क्षेप करने के लिए इमरान खान की आलोचना की है।

पार्टी के पूर्व मंत्री मलिक अहमद ने कहा, ‘‘क्या यही योग्यता है जिसकी बात इमरान खान सत्ता में आने के बाद कर रहे हैं। खान ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को हटा कर जो उदाहरण पेश किया है वह सबके सामने है और यह निंदनीय है।’’  

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट