लाइव न्यूज़ :

PAK ने करतारपुर गुरुद्वारे के लिए किया 104 एकड़ जमीन आवंटित, कॉरिडोर के शुभारंभ समारोह में शिरकत कर सकते हैं मोदी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 18, 2019 08:27 IST

भारतीय सिख श्रद्धालु इससे वीजा मुक्त आवाजाही कर पाएंगे. 'दि न्यूज' के मुताबिक, पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर ने मंगलवार को करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिए जमीन आवंटन 3 एकड़ से बढाकर 42 एकड़ करने की घोषणा की.

Open in App
ठळक मुद्देकरतारपुर कॉरिडोर के लिए कुल 408 एकड़ जमीन दी जाएगी.गुरु नानक देवजी की 550 वीं जयंती के पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा.

पाकिस्तान, करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिए 14 गुना अधिक यानी 42 एकड़ जमीन आवंटित करेगा. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि करतारपुर गलियारे पर 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को जोड़ेगा.

भारतीय सिख श्रद्धालु इससे वीजा मुक्त आवाजाही कर पाएंगे. 'दि न्यूज' के मुताबिक, पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर ने मंगलवार को करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिए जमीन आवंटन 3 एकड़ से बढाकर 42 एकड़ करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होगा.

खेती के लिए 62 एकड़ जमीन भी

परियोजना पर कार्य की रफ्तार की समीक्षा के लिए गलियारे का दौरा करने के दौरान सरवर ने कहा, ''हम दुनिया भर में रह रहे सिख भाइयों को यह संदेश देना चाहते हैं कि गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर के लिए जमीन में कटौती नहीं होगी. इसकी बजाए, गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिए 42 एकड़ जमीन और खेती के लिए 62 एकड़ जमीन आवंटित की जा रही है.''

उन्होंने कहा, ''इस तरह, गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिए कुल 104 एकड़ जमीन दी जाएगी.''

कॉरिडोर के लिए कुल जमीन 408 एकड़:

धार्मिक पर्यटन और धरोहर के लिए कमेटी के प्रमुख गवर्नर ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के लिए कुल 408 एकड़ जमीन दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए करतारपुर गलियारे का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि इस साल गुरु नानक देवजी की 550 वीं जयंती के पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा.उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करतारपुर गलियारे के शुभारंभ समारोह में शिरकत करेंगे.

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला