लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में आए पाकिस्तान के नए PM इमरान खान, कहीं ये बातें

By भारती द्विवेदी | Updated: August 21, 2018 16:10 IST

Imran Khan Defends Navjot Singh Sidhu:गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू 18 अगस्त को हुए इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान गए थे। पाकिस्तान यात्रा के लिए सिद्धु की जमकर आलोचना की जा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अगस्त: इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर भारत में पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के ट्रोल किया जा रहा। सिद्धू से लोग कई तरह के सावल पूछे रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान उनके समर्थन में आ गए हैं। इमरान खान ने ट्वीट करके कहा है- 'मेरे शपथ ग्रहण में आने के लिए मैं सिद्धू का शुक्रिया अदा करता हूं। वो शांति के राजदूत थे। पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया था। भारत में जो भी लोग उन्हें इस बात के लिए टारगेट कर रहे हैं, वो उपमहाद्वीप में अशांति फैला रहे हैं। बिना शांति के हमलोग आगे नहीं बढ़ सकते हैं।'

इमरान खान आगे कहते हैं- 'आगे बढ़ने के लिए पाकिस्तान और भारत को कश्मीर के साथ अपने संघर्षों पर बात करनी होगी और समस्यों का हल निकालना होगा। गरीबी को कम करने और उपमहाद्वीप के लोगों को ऊपर उठाने का सबसे अच्छा तरीका बातचीत के माध्यम से हमारे मतभेदों को हल करना और व्यापार शुरू करना है।'

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू 18 अगस्त को हुए इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान गए थे। पाकिस्तान यात्रा के लिए सिद्धु की जमकर आलोचना की जा रही है। खासकर पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा से गले मिलना लोगों को रास नहीं आ रहा है। चारों तरफ से हो रही आलोचनाओं के बाद सिद्धु ने सफाई भी दी है। सिद्धु ने अपनी सफाई में कहा है- 'मेरे पास 10 बार न्योता आया। तब जाकर मैंने भारतीय सरकार से इसके लिए अनुमति मांगी। लेकिन मुझे अनुमति नहीं मिली। मैं इंतजार करता रहा। लेकिन पाकिस्तान के वीजा मिलने के दो दिन बाद खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मुझे फोन आया। करीब रात में। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने मुझे पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है।'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी सिद्धू को ऐसा ना करने की सलाह दे डाली थी। इसके बाद से माहौल गरमाया हुआ है।

टॅग्स :इमरान खाननवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं