लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने तैयार किया वैज्ञानिक चंद्र कैलेंडर, चांद देखने की पुरानी परंपरा होगी खत्म

By भाषा | Updated: May 22, 2019 14:28 IST

वैज्ञानिक चंद्र कैलेंडर के मुताबिक, ईद-उल-फित्र (मीठी ईद) के पांच जून को पड़ने की संभावना है। पाकिस्तान सरकार ने इस महीने के शुरू में चांद देखने को लेकर होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए एक वैज्ञानिक समिति गठित की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फव्वाद चौधरी इस्लामी कैलेंडर के लिए वैज्ञानिक तरीकों पर जोर दे रहे थे।पाकिस्तान ने चांद देखने को लेकर होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए वैज्ञानिक समिति गठित की थी।कैलेंडर अनुसंधान आयोग, अंतरिक्ष और मौसम विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया है।

पाकिस्तान में इस्लामी त्यौहारों को मनाने के लिए चांद देखने को लेकर विवादों को खत्म करने के उद्देश्य से एक कैलेंडर तैयार किया गया है। सरकार की ओर से वैज्ञानिक चंद्र कैलेंडर बनाने के लिए गठित विशेषज्ञों के पैनल ने यह कैलेंडर तैयार कर लिया है। इसके मुताबिक, ईद पांच जून को होने के आसार हैं।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही फव्वाद चौधरी इस्लामी कैलेंडर तैयार करने के लिए वैज्ञानिक तरीकों के इस्तेमाल पर जोर दे रहे थे। वह चाहते हैं कि रूअत-ए-हिलाल कमेटी द्वारा चांद देखने की रिवायत को खत्म किया जाए। चौधरी ने सोमवार को ऐलान किया कि वैज्ञानिक कैलेंडर को पूरा कर लिया गया है और इसे ‘इस्लामी विचारधारा परिषद’ (सीआईआई) को भेजा जाएगा।मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक चंद्र कैलेंडर के मुताबिक, ईद-उल-फित्र (मीठी ईद) के पांच जून को पड़ने की संभावना है। पाकिस्तान सरकार ने इस महीने के शुरू में चांद देखने को लेकर होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए एक वैज्ञानिक समिति गठित की थी। सरकार के इस कदम से उलेमा (धर्मगुरू) नाराज हो गए। मंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर अंतरिक्ष एवं ऊपरी वातावरण अनुसंधान आयोग, अंतरिक्ष विशेषज्ञों और मौसम विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया है।उन्होंने बताया कि सीआईआई और रूअत-ए-हिलाल कमेटी को कैलेंडर को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है ताकि वे इसको संकलित करने में की गई कड़ी मेहनत को समझ सकें। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने मंगलवार को खबर दी कि यह कैलेंडर पांच साल के लिए तैयार किया गया है और हर पांच साल में इसकी समीक्षा की जाएगी। चौधरी ने कहा कि इस कैलेंडर को जारी करने से पहले उलेमा से सलाह-मशविरा किया जाएगा और उन्हें भरोसे में लिया जाएगा।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट