लाइव न्यूज़ :

PAK पीएम शहबाज शरीफ ने की आतंकी बुरहान वानी की तारीफ, कहा- उनका 'वीर संघर्ष' कश्मीरी युवाओं को 'प्रेरणा' देने के लिए जारी है

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 8, 2022 18:13 IST

आतंकी बुरहान वानी की छठी बरसी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उसे श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि वानी का 'वीर संघर्ष' 'कश्मीरी युवाओं को प्रेरित करने और उनके पथ प्रज्वलित करने' के लिए जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बुरहान वानी की पुण्यतिथि पर एक संदेश पोस्ट किया।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आतंकी बुरहान वानी की छठी बरसी पर उसे को श्रद्धांजलि दी है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को मारे गए आतंकवादी बुरहान वानी का महिमामंडन किया और जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत पर निशाना साधा। शरीफ ने ट्वीट करते हुए लिखा, "वानी का 'वीर संघर्ष' 'कश्मीरी युवाओं को प्रेरित करने और उनके पथ प्रज्वलित करने' के लिए जारी है।" पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बुरहान वानी की पुण्यतिथि पर एक संदेश पोस्ट किया।

शरीफ ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारतीय कब्जे वाले बलों ने 2016 में आज ही के दिन बुरहान वानी को शहीद कर दिया था, लेकिन वह IIOJK के लोगों के दिलों और दिमागों में प्रज्वलित स्वतंत्रता की लौ को कभी नहीं बुझा सके। निर्मम और अवैध कब्जे के खिलाफ उनका वीर संघर्ष कश्मीरी युवाओं को प्रेरित करता है और उनका मार्ग प्रशस्त करता है।"

वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज प्रतिष्ठित कश्मीरी युवा नेता बुरहान मुजफ्फर वानी की शहादत की छठी वर्षगांठ है...पाकिस्तान की सरकार और लोग बुरहान वानी के जीवन और विरासत को उनके निस्वार्थ योगदान के लिए श्रद्धांजलि देते हैं..." बता दें कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सहित कई प्लेटफार्मों पर कश्मीर विवाद का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने के कई प्रयास किए हैं। 

हालांकि, इसे प्रयासों को विश्व समुदाय से मौन प्रतिक्रिया मिली, जिसमें चीन जैसे पाकिस्तान के सहयोगी भी शामिल थे। मगर भारत ने दृढ़ता से कहा है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। नई दिल्ली ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ रखा है और कश्मीर में आतंकवाद का स्रोत रहा है।

टॅग्स :शहबाज शरीफपाकिस्तानबुरहान वानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत