लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पेशावर में शिया मस्जिद में जोरदार धमाका; कम से कम 30 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2022 18:05 IST

पाकिस्तान के पेशावर में किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में स्थित एक शिया मस्जिद में धमाका हुआ है। उस समय हुआ जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपेशावर में जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बम धमाके से कम से कम 30 की मौत।एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हुई है, 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।स्थानीय अधिकारियों के अनुसार फिलहाल धमाके की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, जांच शुरू कर दी गई है।

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए बम धमाके में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हुए हैं। हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। एक बचाव अधिकारी ने बताया कि विस्फोट किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में उस समय हुआ जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि 10 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद सज्जाद खान ने बताया, 'हम आपात स्थिति में हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। हम धमाके की जांच कर रहे हैं, लेकिन यह एक आत्मघाती हमला लग रहा था।'

पाकिस्तान के 'द डॉन' अखबार के अनुसार कैपिटन सिटी पुलिस अफसर (सीसीपीओ) एजाज अहमद ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हुई है। वहीं, लेडी रिडींग अस्पताल के मीडिया मैनेजर असिम खान के अनुसार अब तक 30 शवों को अस्पताल लाया गया है।

सीसीपीओ ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने एक मस्जिद में घुसने की कोशिश की और पहरेदारी कर रहे पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी मारा गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले के बाद मस्जिद में धमाका हुआ।

इस बीच फिलहाल धमाके की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। एक प्रत्यक्षदर्शी शायन हैदर ने बताया कि वह मस्जिद में प्रवेश करने की तैयारी कर रहा था कि तभी एक शक्तिशाली विस्फोट ने उसे सड़क पर फेंक दिया।

उसने बताया, 'मैंने अपनी आँखें खोलीं और हर जगह धूल और शव थे।' पेशावर सीसीपीओ अकाउंट के एक ट्वीट के अनुसार, 'घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, विस्फोट के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।'

टॅग्स :पाकिस्तानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट