लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इस्लामाबाद में बड़ी रैली से पहले पीटीआई के 100 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार, जल्द चुनाव कराने की मांग

By विशाल कुमार | Updated: May 24, 2022 12:07 IST

पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने सरकार से फेडरल एसेंबली को भंग करने और चुनाव कराने की मांग की है। इन मांगों पर जोर देने के लिए पीटीआई का विरोध प्रदर्शन तेज हो रहा है। आंदोलनकारियों को 25 मई को इस्लामाबाद में एकत्रित होना है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने सरकार से फेडरल एसेंबली को भंग करने और चुनाव कराने की मांग की है।आंदोलनकारियों को 25 मई को इस्लामाबाद में एकत्रित होना है।पीटीआई ने गिरफ्तारी को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की 'फासीवादी रणनीति' करार दिया।

लाहौर:पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को, जल्दी चुनाव कराने की मांग को लेकर संघीय राजधानी इस्लामाबाद तक एक नियोजित प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि गिरफ्तारी सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) सत्तारूढ़ गठबंधन के कहने पर की गई थी।

सोमवार देर रात पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई शुरू की गई थी। पीटीआई प्रमुख खान ने सरकार से फेडरल एसेंबली को भंग करने और चुनाव कराने की मांग की है। इन मांगों पर जोर देने के लिए पीटीआई का विरोध प्रदर्शन तेज हो रहा है।

आंदोलनकारियों को 25 मई को इस्लामाबाद में एकत्रित होना है। पीटीआई की पंजाब इकाई की सूचना सचिव मुसरत चीमा ने कहा ''पुलिस ने अब तक पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों से एक महिला विधायक रशीदा खानम सहित 100 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है ताकि उन्हें 'आजादी मार्च' में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंचने से रोका जा सके।''

उन्होंने कहा कि पीटीआई के अधिकतर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए पार्टी के कई प्रांतीय नेता भूमिगत हो गए। उन्होंने पीटीआई कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद पहुंचने से रोकने के लिए की गई गिरफ्तारी को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की 'फासीवादी रणनीति' करार दिया।

पीटीआई नेता और पंजाब प्रांत के पूर्व मंत्री राजा बशारत ने कहा कि पुलिस ने पीटीआई से संबंधित पंजाब सरकार के लगभग हर पूर्व मंत्री और सलाहकार के घर छापा मारा। उन्होंने बताया लाहौर से 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला में एक पुलिस दल के साथ झड़प के दौरान पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

बशारत ने चेतावनी दी कि सरकार पीटीआई कार्यकर्ताओं को शरीफ परिवार के रायविंड आवास को घेरने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने विभिन्न पीटीआई कार्यकर्ताओं और नेताओं के घरों पर पुलिस की छापेमारी के वीडियो भी जारी किए। पीटीआई के अध्यक्ष खान ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा ‘‘शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हमारे सभी नागरिकों का अधिकार है।

पंजाब और इस्लामाबाद में पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर क्रूर कार्रवाई ने हमें एक बार फिर दिखा दिया है, जिससे हम परिचित हैं सत्ता में रहते हुए पीएमएल- एन की फांसीवादी प्रकृति। वर्तमान कार्रवाई भी संचालकों के बारे में गंभीर सवाल उठाती है।’’

खान ने आगे कहा कि जब वह पद पर थे तो उनकी सरकार ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के विपक्षी विरोध मार्च को कभी नहीं रोका। उन्होंने कहा कि यह डेमोक्रेट और कट्टरपंथियों के बीच का अंतर है।

 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत