लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद पर दिये दावे को लेकर घिरे इमरान खान, विपक्ष ने कहा- 'आदतन झूठे और आतंकवादियों के हिमायती हैं'

By भाषा | Updated: July 24, 2019 22:36 IST

प्रधानमंत्री इमरान खान के अमेरिकी थिंक टैंक को संबोधित किये जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) महासचिव नफीसा शाह ने एक बयान में कहा कि आतंकी गतिविधियों के पीड़ित लोग खान को ‘‘बिना दाढ़ी वाला तालिबान खान’’ कहा करते हैं।

Open in App

पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ‘‘आदतन झूठे’’ और आतंकवादियों के हिमायती हैं तथा उन्होंने अमेरिका की यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की अपनी ओर से पूरी कोशिश की। प्रधानमंत्री खान के अमेरिकी थिंक टैंक को संबोधित किये जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) महासचिव नफीसा शाह ने एक बयान में कहा कि आतंकी गतिविधियों के पीड़ित लोग खान को ‘‘बिना दाढ़ी वाला तालिबान खान’’ कहा करते हैं।

नफीसा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री इमरान खान न सिर्फ भ्रष्ट हैं, बल्कि आतंकवादियों के हिमायती भी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खान जिस यकीन के साथ झूठ बोलते हैं उसके लिए उन्हें गोएबल्स अवार्ड मिलना चाहिए। अभ्यास से ही आत्मविश्वास आता है और इमरान खान दशकों से ऐसा कर रहे हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश की, जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 20 साल से अधिक समय से लोकतंत्र के खिलाफ साजिश में वह एक प्यादे (मोहरा) रहे हैं।

नफीसा ने कहा, ‘‘इमरान खान में तालिबान की तरह ही सहिष्णुता का अभाव है। वह ठीक तालिबान की तरह असहमति की कोई आवाज नहीं सुन सकते। ’’ एक अन्य मुख्य विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख एवं नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा कि खान ने यह कह कर अपनी तानाशाह मनोदशा को प्रकट कर दिया है कि देश में मीडिया को नियंत्रित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खान ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह प्रधानमंत्री पद पर सबसे अयोग्य व्यक्ति हैं क्योंकि वह बस में सफर करने जैसे हथकंडे पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट