लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: कुख्यात आतंकी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद काट रहा 78 साल के जेल की सजा- यूएन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2024 08:21 IST

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में 78 साल की कैद की सजा काट रहा है। वह टेटर फंडिंग के सात मामलों में सजा का सामना कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में 78 साल की कैद की सजा काट रहा हैसंयुक्त राष्ट्र की ओर से बताया गया है कि वो टेटर फंडिंग के सात मामलों में सजा का सामना कर रहा हैसईद इस वक्त पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और फरवरी 2020 से 78 साल की सजा काट रहा है

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में रहने वाले भारत की ओर से घोषित कुख्यात आतंकी हाफिज सईद के बारे में एक सनसनीखेज सूचना सामने आ रही है। जी हां, समाचार एजेंसी पीटीआई ने संयुक्त राष्ट्र के हवाले से बताया कि मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईदपाकिस्तान में 78 साल की कैद की सजा काट रहा है। वह टेटर फंडिंग के सात मामलों में सजा का सामना कर रहा है।

पीटीआई के अनुसार हाफिज सईद, जिसे दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था। वह इस वक्त पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और बीते 12 फरवरी 2020 से 78 साल की कारावास की सजा काट रहा है। बताया जा रहा है कि उस यह सजा सात आतंकी वित्तपोषण मामलों में दोषसिद्धि के बाद मिली है।

इससे पहले दिसंबर 2023 में भारत ने पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी हाफ़िज़ सईद के प्रत्यर्पण के लिए कहा था। सईद भारत में हुए कई आतंकी हमलों में जांच एजेंसियों द्वारा वांछित है।

इसके अतिरिक्त सुरक्षा परिषद समिति ने अपनी आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची में व्यक्तियों और संस्थाओं की संपत्ति फ्रीज, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध के संबंध में दाखिल कुछ प्रविष्टियों में संशोधन किया है।

इन संशोधनों के तहत प्रतिबंध समिति ने यह भी नोट किया कि लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य और सईद के डिप्टी हाफ़िज़ अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत हो चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी अब्दुल सलाम भुट्टवी वो कुख्यात था, जिसने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के लिए लश्कर हमलावरों को प्रशिक्षित किया था। इसके अलावा उसे कम से कम दो मौकों पर आतंकवादी संगठन के प्रमुख के रूप में काम किया था। भुट्टावी की मौत पिछले साल मई में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवादी वित्तपोषण के लिए सजा काटते समय जेल में हुई है।

टॅग्स :हाफिज सईदपाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्रभारतमुंबई26/11 मुंबई आतंकी हमले
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा