लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान ने सरकार बचाने के लिए चला दांव, पार्टी के सांसदों को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से गैरहाजिर रहने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2022 07:42 IST

इमरान खान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसदों को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान वाले दिन इससे गैरहाजिर रहने या उस दिन नेशनल असेंबली के सत्र में भाग नहीं लेने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने पार्टी के सांसदों को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से गैरहाजिर रहने का निर्देश दिया है।इमरान खान ने एक चिट्ठी लिखकर इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं, अप्रैल के पहले हफ्ते में वोटिंग संभव।पाकिस्तान में आज तक कोई भी प्रधानमंत्री अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल नहीं हुआ है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अपनी कुर्सी बचाने की जद्दोजहद में जुटे प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक नया दांव चला है। उन्होंने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सांसदों को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान वाले दिन इससे गैरहाजिर रहने या उस दिन नेशनल असेंबली के सत्र में भाग नहीं लेने को कहा है। इमरान खान ने इस निर्देश को जारी करते हुए संसदों को चिट्ठी लिखी है।

इमरान खान ने चिट्ठी में लिखा है, 'नेशनल असेंबली में पीटीआई के सभी सदस्य मतदान से दूर रहें/उस दिन नेशनल असेंबली की बैठक में शामिल नहीं हों जब उक्त प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा।' उन्होंने कहा कि सभी सदस्य पूरी तरह से उनके निर्देशों का पालन करें और 'पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 63(ए) के प्रावधान के पीछे की मंशा' को ध्यान में रखें। 

पाकिस्तान के इतिहास में आज तक किसी भी प्रधानमंत्री को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल नहीं किया गया है और खान इस चुनौती का सामना करने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं। पाकिस्तानी संसद के निचले सदन में इस प्रस्ताव पर गुरुवार को चर्चा होगी। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान अप्रैल के पहले सप्ताह में हो सकता है।

विदेशी साजिश वाली गुप्त चिट्ठी को लेकर भी हंगामा

इस बीच इमरान सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह देश के प्रधान न्यायाधीश के साथ एक ‘पत्र’ साझा करना चाहती है जिसे प्रधानमंत्री ने एक रैली में उन्हें सत्ता से बाहर करने के विदेशी ‘षडयंत्र’ के सबूत के तौर पर दिखाया था। सूचना मंत्री फवाद चौधरी के साथ योजना मंत्री असम उमर ने दावा किया कि उन्होंने खुद पत्र देखा है और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खान प्रधान न्यायाधीश के साथ इसे साझा करने के लिए तैयार हैं। 

उमर ने कहा कि यह पत्र आठ मार्च को प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपने से पहले लिखा गया था लेकिन इसमें साफ तौर पर अविश्वास प्रस्ताव का जिक्र है, जो चिंता की बात है। उन्होंने कहा, ‘तो यह स्पष्ट है कि विदेशी साजिश और अविश्वास प्रस्ताव का आपस में संबंध है। ये दोनों अलग चीजें नहीं हैं और हम उनके बीच में स्पष्ट जुड़ाव देखते हैं।’

बहरहाल, उन्होंने इसे विपक्ष के साथ साझा करने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि पत्र शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व तथा मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के साथ साझा किया गया है। उमर ने यह भी कहा कि लंदन में रह रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पत्र में उल्लेखित ‘किरदारों’ में से एक हैं। सूचना मंत्री चौधरी ने दावा किया कि शरीफ ने इजराइली राजनयिकों के साथ बैठकें की थीं। 

उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं कह रहा था कि उन्हें विदेश जाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि जब ऐसे लोग विदेश जाते हैं तो वे कठपुतली बन जाते हैं।’ वहीं, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) नेता एहसान इकबाल ने कहा, ‘अगर देश की सुरक्षा को विदेश से वाकई खतरा है, तो हम सरकार के साथ हैं।’ 

पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने सरकार से बुधवार को संसद का सत्र बुलाने और सांसदों के साथ पत्र साझा करने के लिए कहा। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत