लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की नौसेना ने पोत-रोधी मिसाइलों का सफल किया परीक्षण

By भाषा | Updated: April 25, 2020 21:13 IST

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पूर्ण संबंधों के बीच हुए इस परीक्षण पर नौसेना ने और कोई जानकारी नहीं दी। 

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल जावेद ने भी ट्विटर पर यह जानकारी दी।पाकिस्तानी नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में सतह एवं उड्डयन इकाइयों से पोत रोधी मिसाइलों की लाइव वेपेन फायरिंग की।

इस्लामाबाद:पाकिस्तानी नौसेना ने शनिवार को उत्तरी अरब सागर में पोत-रोधी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। नौसेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल अर्शीद जावेद ने एक बयान में कहा कि नौसेना प्रमुख एडमिरल जफर महमूद अब्बासी मिसाइलों के परीक्षण के वक्त मौजूद थे।

बयान के मुताबिक, ‘‘जहाज को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को समुद्र तल पर युद्धपोतों और विमानों से दागा गया।’’ अधिकारी ने बताया कि मिसाइल परीक्षण का सफल प्रदर्शन पाकिस्तान की नौसेना की परिचालन क्षमता और सैन्य तैयारियों का प्रमाण है। इस अवसर पर एडमिरल अब्बासी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी नौसेना दुश्मन के हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।’’ नौसेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल जावेद ने भी ट्विटर पर यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ पाकिस्तानी नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में सतह एवं उड्डयन इकाइयों से पोत रोधी मिसाइलों की लाइव वेपेन फायरिंग की। सीएनएस एडमिरल जफर महमूद अब्बासी मुख्य अतिथि के तौर पर लाइव वेपेन फायरिंग के साक्षी बनें और कहा कि पाकिस्तानी नौसेना पाकिस्तान की समुद्री सीमाओं पर किसी भी प्रकार के आक्रमण को विफल करने के लिए हमेशा तैयार है। ’’

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पूर्ण संबंधों के बीच हुए इस परीक्षण पर नौसेना ने और कोई जानकारी नहीं दी। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट