लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की प्रतिमा को बम से उड़ाया, आतंकवादी संगठन बलोच रिपब्लिकन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2021 15:20 IST

बलूचिस्तान प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर ग्वादर में एक विस्फोट में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की एक मूर्ति को नष्ट कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिबंधित बलूच लिबरेशन फ्रंट ने रविवार को हुई बमबारी की जिम्मेदारी ली है। मोहम्मद अली जिन्ना अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के नेता थे।1948 में निधन होने तक वह पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल रहे। 

कराचीः अशांत बलोचिस्तान प्रांत के तटीय शहर ग्वादर में बलोच आतंकवादियों ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की एक प्रतिमा को बम धमाके में नष्ट कर दिया।

'डॉन' समाचार पत्र में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले मरीन ड्राइव पर जून में स्थापित की गई प्रतिमा को रविवार की सुबह प्रतिमा के नीचे विस्फोटक रखकर उड़ा दिया गया। खबर के अनुसार विस्फोट में प्रतिमा पूरी तरह से नष्ट हो गई। यह प्रतिमा इस साल की शुरुआत में एक सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले क्षेत्र में बनाई गई थी। डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ आतंकवादियों ने प्रतिमा के नीचे एक विस्फोटक उपकरण लगाया और उसे उड़ा दिया।

बीबीसी उर्दू की खबर के अनुसार प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बलोच रिपब्लिकन आर्मी के प्रवक्ता बबगर बलोच ने ट्विटर पर विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। बीबीसी उर्दू ने ग्वादर के उपायुक्त मेजर (सेवानिवृत्त) अब्दुल कबीर खान के हवाले से कहा कि मामले की उच्चतम स्तरीय जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विस्फोटक लगाकर जिन्ना की प्रतिमा को नष्ट करने वाले आतंकवादी पर्यटकों के रूप में क्षेत्र में घुसे थे। उनके मुताबिक अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन एक-दो दिन में जांच पूरी कर ली जाएगी।

उन्होंने कहा, 'हम मामले को सभी कोणों से देख रहे हैं और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।' जिन्ना 1913 से लेकर 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान की स्थापना तक ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के नेता रहे। इसके बाद 1948 में निधन होने तक वह पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल रहे। 

मोहम्मद अली जिन्ना अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के नेता थे, जिन्होंने पाकिस्तान की स्थापना की और इसके पहले गवर्नर-जनरल के रूप में कार्य किया। बलूचिस्तान में कई सालों से हिंसा की बाढ़ आ गई है। पिछले हफ्ते, बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों की एक चेक पोस्ट पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

टॅग्स :मोहम्मद अली जिन्नाअफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट