लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने कहा- कराची विमान हादसे के पीछे ‘मानवीय चूक’ थी वजह

By भाषा | Updated: June 25, 2020 10:08 IST

पाकिस्तान में यह विमान जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप एक रिहायशी इलाके में 22 मई को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। 91 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों को लेकर जा रहे एयरबस ए320 में केवल दो लोग जीवित बचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के विमानन मंत्री के अनुसार दुर्घटना से पहले प्लेन में ‘कोई तकनीकी खामी' नहीं थीकराची में हुए इस हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई थी, जांच में ये भी मिला कि उड़ान के दौरान पायलटों ने कोरोना पर चर्चा की थी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विमानन मंत्री ने कहा कि पिछले महीने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे पायलट, सह-पायलट और हवाई यातायात नियंत्रण की तरफ से की गई ‘‘मानवीय चूक’’ वजह थी। कराची में इस हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई थी। इस घोषणा के साथ ही हादसे की एक अन्य वजह सामने आयी है। इससे पहले पाकिस्तान के जांचकर्ताओं ने कहा था कि इंजन में खराबी आने के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने हादसे की पाकिस्तान द्वारा की गई जांच में प्रारंभिक नतीजों की संसद में जानकारी देते हुए बताया कि पायलट ने लैंडिंग करते समय हवाई यातायात नियंत्रण के दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज किया।

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर के अनुसार पायलटों ने उड़ान के दौरान कोरोना वायरस पर चर्चा की थी। यह रिकॉर्डर बाद में मलबे में से बरामद किया गया था। खान ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब विमान ने दूसरी बार उतरने की कोशिश की। हवाई यातायात नियंत्रण ने पायलट को तीन बार बताया कि विमान लैंडिंग के लिए कम ऊंचाई पर है लेकिन उसने सुनने से इनकार करते हुए कहा कि वह विमान को उतार देगा।

मंत्री ने बताया कि जब विमान ने पहली बार उतरने की नाकाम कोशिश की तो हवाई यातायात नियंत्रण ने पायलटों को इंजन को पहुंचे नुकसान के बारे में सूचित नहीं किया था।

खान ने संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली को बताया, ‘‘विमान के इंजन क्षतिग्रस्त हो गए थे लेकिन हवाई यातायात नियंत्रण ने पायलट को सूचना नहीं दी। अत: पायलटों और एटीसी दोनों ने प्रोटोकॉल्स का पालन नहीं किया।’’ उन्होंने बताया कि विमान में सवार चालक दल के सदस्य स्वस्थ थे और एयरबस ए320 उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार था तथा दुर्घटना से पहले उसमें ‘‘कोई तकनीकी खामी नहीं थी।’’

टॅग्स :पाकिस्तानविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट