लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाले दो शीर्ष देशों में से एक, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

By भाषा | Updated: July 20, 2020 18:00 IST

इस अध्ययन के हिसाब से दक्षिण एशिया दुनिया में तेजी से बढ़ती जनंसख्या वाले क्षेत्रों में शामिल है। इस क्षेत्र में अफगानिस्तान और पाकिस्तान सबसे अधिक तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाले देश हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रतिस्थापन प्रजनन दर 2.1 है यानी किसी भी दंपति को प्रतिस्थापन के लिए यह दर अपनाने की जरूरत है। बांग्लादेश की जनंसख्या 2020 में करीब 16.98 करोड़ है और वहां प्रजनन दर 2.3 है।

इस्लामाबाद: करीब 22.09 करोड़ की आबादी और प्रति दंपति 3.6 बच्चे की प्रजनन दर के साथ पाकिस्तान दक्षिण एशिया क्षेत्र के सबसे तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाले देशों में एक है। अमेरिका के निजी गैर सरकारी संगठन यू एस पोपुलेशन रिफरेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। उसकी 2020 की विश्व जनसंख्या डाटा शीट के अनुसार संघर्ष प्रभावित अफगानिस्तान प्रति दंपत्ति 4.5 बच्चे के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है। उसने हाल ही अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि करीब 1.4 अरब आबादी के साथ भारत दुनिया में दूसरी सबसे जनसंख्या वाला देश है लेकिन उसने अपनी प्रजनन दर घटाकर 2.2 कर ली है।

डॉन न्यूज ने इस अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान की 3.6 की प्रजनन दर के हिसाब से वहां 19.4 साल में जनसंख्या दोगुनी हो जाती है। किसी भी देश को अपनी जनसंख्या घटाने के लिए प्रजनन दर को घटाकर दो फीसद प्रतिवर्ष करने की जरूरत होती है। प्रतिस्थापन प्रजनन दर 2.1 है यानी किसी भी दंपति को प्रतिस्थापन के लिए यह दर अपनाने की जरूरत है।

इस अध्ययन के हिसाब से दक्षिण एशिया दुनिया में तेजी से बढ़ती जनंसख्या वाले क्षेत्रों में शामिल है। इस क्षेत्र में अफगानिस्तान और पाकिस्तान सबसे अधिक तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाले देश हैं। अफगानिस्तान में जनसंख्या वृद्धि दर पाकिस्तान से अधिक है, वहां प्रति दंपति 4.5 बच्चे की जन्म दर है। लेकिन उच्च मृत्युदर एवं निम्न जीवन प्रत्याशा के चलते अफगानिस्तान की जनसंख्या अब भी 3.89 करोड़ है। बांग्लादेश की जनंसख्या 2020 में करीब 16.98 करोड़ है और वहां प्रजनन दर 2.3 है।

वह इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाले देशों में तीसरे नंबर पर है। उसके बाद मालदीव का नंबर आता है। भारत और नेपाल पांचवें नंबर पर तथा श्रीलंका एवं भूटान आखिरी पड़ाव पर है। इस अध्ययन में एशिया को दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र बताया गया है तथा अनुमान लगाया गया है कि उसकी जनसंख्या 2020 के 4.6 अरब से बढ़कर 2050 में 5.3 अरब हो जाएगी।

संयोग से इस रिपोर्ट में दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाले चीन में जनसंख्या 2050 तक घटने का अनुमान लगाया गया है। उसकी जनसंख्या 1.424 अरब है और उसने अपने यहां प्रजनन दर घटाकर 1.5 कर ली है। इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की जनसंख्या वर्तमान करीब 7.8 अरब से 25 फीसदी बढ़कर 2050 में करीब 9.9 अरब हो जाने का अनुमान है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट