लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बलात्कार की घटनाओं पर उबाल, इमरान खान बोले- दोषियों के लिए सरेआम फांसी, रासायनिक बंध्याकरण जरूरी

By विनीत कुमार | Updated: September 15, 2020 12:49 IST

पाकिस्तान में हाल में एक विदेश महिला से गैंग रेप का मामला सामने आने के बाद इमरान खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दोषियों को चौक पर लटका देना चाहिए या फिर उनका रासायनिक बंध्याकरण करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में रेप की वारदात पर इमरान खान ने सजा के तौर पर सरेआम फांसी और रासायनिक बंध्याकरण का किया समर्थनलाहौर में एक विदेशी महिला के साथ रेप की घटना के बाद इन दिनों पाकिस्तान में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि बलात्कार के दोषियों को रासायनिक बंध्याकरण कर सजा देनी चाहिए। हाल में पाकिस्ताम में एक विदेश महिला के साथ गैंग रेप के बाद इमरान खान की सरकार आलोचनाओं के घेरे में है। पाकिस्तान में भी लोग सड़कों पर हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों में सैकड़ों महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं।

विदेशी महिला के साथ बलात्कार की घटना लाहौर में हुई थी। लोगों की नाराजगी एक पुलिस अधिकारी के बयान के बाद से भी और बढ़ी हुई है। इस अधिकारी ने पीड़िता पर ही सवाल उठाते हुए पूछा था कि वो अकेले बिना किसी पुरुष साथी के रात में सड़कों पर ड्राइविंग के लिए क्यों निकल गई थी।

'सरेआम फांसी और रासायनिक बंध्याकरण से मिले सजा'

इमरान खान से जब एक टीवी इंटरव्यू में इन घटनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विभत्स सेक्स क्राइम को अंजाम देने वाले लोगों को सरेआम फांसी देनी चाहिए। हालांकि, साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि इससे कुछ साझेदार देशों जैसे यूरोपियन यूनियन वगैरह के साथ व्यापारिक डील पर असर पड़ सकता है जो मृत्युदंड का विरोध करते हैं। 

पाकिस्तान के न्यूज चैनल 92 से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि रासायनिक बंध्याकरण किया जाना चाहिए। मैंने पढ़ा है कि ये कई देशों में हो रहा है।' 

उन्होंने कहा, 'जिस तरह मर्डर के जुर्म के अलग-अलग ग्रेड किए जाते हैं। इसे भी ग्रेड की तरह अलग-अलग करना चाहिए और पहले ग्रेड के बलात्कार के जुर्म के लिए रासायनिक बंध्याकरण होना चाहिए।'

बता दें कि पाकिस्तान में विदेश महिला के साथ रेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शफकत अली को गिरफ्तार किया है। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बजडर ने शफकत की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर जानकारी दी, 'उसका डीएनए मैच हो हो गया है कि उसने जुर्म भी कबूल किया है।'

पाकिस्तान की पुलिस के अनुसार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कोशिशें जारी हैं। बता दें कि विदेशी महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दो लुटेरों ने उससे उसके बच्चों के सामने बंदूक के बल पर बलात्कार किया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उससे बलात्कार उस समय किया गया जब वह राजमार्ग पर अपनी कार खराब होने के बाद मदद के लिए इंतजार कर रही थी।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट