लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में तेल की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर का इजाफा, पूर्व पीएम इमरान खान ने भारत की तारीफ कर सरकार पर निकाली भड़ास

By अनिल शर्मा | Updated: May 27, 2022 07:52 IST

वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने यहां एक प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि नई कीमतें आधी रात से लागू हो जाएंगी

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 179.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा हैपूर्व पीएम इमरान खान ने कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर जमकर भड़ास निकाली हैइमरान खान ने कहा कि इतिहास में पहली बार इतनी भारी वृद्धि हुई है

इस्लामाबादः पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद पेट्रोल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह मूल्यवृद्धि आधी रात से लागू हो गयी है। कीमतें बढ़ने के बाद पेट्रोल 179.85 रुपये प्रति लीटर, डीजल 174.15 रुपये प्रति लीटर और केरोसिन 155.95 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने यहां एक प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि नई कीमतें आधी रात से लागू हो जाएंगी। इससे एक दिन पहले कतर में पाकिस्तान सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बीच आर्थिक सहायता को लेकर हुई बातचीत बेनतीजा रही थी। 

उधर, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मौजूदा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली है। इमरान खान ने कहा कि इतिहास में पहली बार इतनी वृद्धि हुई है। ट्विटर पर इमरान ने लिखा- ''देश पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 20% / 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ विदेशी आकाओं के सामने आयातित सरकार की अधीनता के लिए कीमत चुकाना शुरू कर रहा है। इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्ध है। रूस से 30 फीसदी सस्ते तेल के लिए अक्षम और असंवेदनशील सरकार ने हमारे सौदे को आगे नहीं बढ़ाया है।''

इमरान खान ने एक तरह जहां पेट्रोलियम की कीमतों को लेकर अपनी सरकार को घेरा वहीं भारत की तारीफ की। इमरान ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- इसके विपरीत, अमेरिका के रणनीतिक सहयोगी भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदकर ईंधन की कीमतों में पीकेआर 25 प्रति लीटर की कमी करने में कामयाबी हासिल की है। अब हमारे देश को इस गुंडागर्दी के हाथों महंगाई की एक और भारी खुराक भुगतनी पड़ेगी। 

टॅग्स :पाकिस्तानपेट्रोल का भावपेट्रोलइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट