लाइव न्यूज़ :

बदहाल पाकिस्तान में महंगाई की मार जारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35 रुपये की हुई वृद्धि

By रुस्तम राणा | Updated: January 29, 2023 17:06 IST

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह कदम इस सप्ताह पाकिस्तानी रुपये के गिरने के कुछ दिनों बाद आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल-डीजल की वृद्धि पर पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने दिया बयान बोले- तेल और गैस अधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर लिया गया फैसलाप्राइस कैप को हटाए जाने के बाद पाकिस्तानी मुद्रा का मूल्य लगभग 12 प्रतिशत गिरी

इस्लामाबाद: बदहाली की कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान में नागरिकों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह कदम इस सप्ताह पाकिस्तानी रुपये के गिरने के कुछ दिनों बाद आया है। बता दें कि सरकार द्वारा प्राइस कैप को हटाए जाने के बाद पाकिस्तानी मुद्रा का मूल्य लगभग 12 प्रतिशत कम हो गया था।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि दरों में वृद्धि तेल और गैस अधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर की गई है। संभव है कि इसे वैश्विक बाजार से ऊर्जा खरीदने की उच्च लागत के कारण लागू किया गया हो।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने डार के हवाले से कहा, "तेल और गैस नियामक प्राधिकरण की सिफारिश पर यह वृद्धि तुरंत की जा रही है, जिन्होंने कहा कि मूल्य वृद्धि की प्रत्याशा में कृत्रिम कमी और ईंधन की जमाखोरी की खबरें थीं - इसलिए यह मूल्य वृद्धि तुरंत इसका मुकाबला करने के लिए की जा रही है।" 

गौरतलब है कि पड़ोसी मुल्क के वित्त मंत्री का यह बयान उनके उस बयान के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और समृद्धि के लिए अल्लाह जिम्मेदार है।' उन्होंने कहा था, "अगर अल्लाह पाकिस्तान बना सकता है, तो वह उसकी रक्षा, विकास और समृद्धि भी कर सकता है।" 

नकदी की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने बाहरी वित्तपोषण से सहायता की गुहार लगाई है। स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए सहमत हो गया है। गुरुवार को, वाशिंगटन स्थित एक वैश्विक ऋणदाता ने घोषणा की कि एक स्टाफ मिशन पाकिस्तान के बेल-आउट कार्यक्रम पर विचार-विमर्श करेगा।

टॅग्स :पाकिस्तानपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?