लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

By आकाश चौरसिया | Updated: July 15, 2024 16:11 IST

शहबाज शरीफ सराकर में सूचना मंत्री ने सूचना देते हुए बताया कि देश विरोधी गतिविधि के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को बैन करना ठीक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के पास पीटीआई को बैन करने के उचित सबूत भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पर लटकी तलवार अब पाकिस्तान सरकार ले सकती है बड़ा फैसला केंद्रीय सरकार में सूचना मंत्री ने बताया कि सरकार के पास बैन करने के उचित सबूत हैं

इस्लामाबाद:पाकिस्तान सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को देश विरोधी गतिविधी के आरोप में उनकी राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को बैन करने का फैसला लिया है। एएफपी ने पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के हवाले से कहा, "सरकार ने फैसला किया है कि संघीय सरकार पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक मामला आगे बढ़ाएगी।"

मंत्री ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि हमारा मानना ​​है कि इस बात के विश्वसनीय सबूत हैं कि पीटीआई पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि इमरान खान जेल में करीब एक साल से बंद है और उनपर तब से केस चल रहा है। उन्होंने इस बात के पता चलने पर बोला कि उन्हें चुनाव में कदम रखने से पहले उनको रोका और साजिश रची जा रही है। 

इससे पहले क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को पिछले साल 9 मई को हुए दंगों के मामले में लाहौर पुलिस ने 'गिरफ्तार' कर लिया था, जब राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने तोशाखाना मामले में उनकी आठ दिन की रिमांड पर भेजने के लिए कोर्ट ने अनुमति दे दी थी।

पिछले हफ्ते लाहौर एटीसी ने पीटीआई चीफ को 9 मई को हुए दंगे से जुड़े तीन मामले में बेल देने से इनकार कर दिया था और पुलिस को उनसे पूछताछ करने के लिए कस्टडी दे दी थी। उन पर पिछले साल 9 मई को लाहौर कोर कमांडर हाउस, जिसे जिन्ना हाउस, अस्करी टॉवर और शादमान पुलिस स्टेशन के नाम से जाना जाता है, उस पर हमले में उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

शहबाज शरीफ सरकार की ओर से ये बड़ा कदम पाक की सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें पीटीआई को कहा गया था कि केंद्रीय संसद में आरक्षित सीटों के शेयरों में उसका भी हक और सीटों के लिए योग्य है। शीर्ष अदालत के फैसले के बाद, पीटीआई 109 सीटों के साथ नेशनल असेंबली में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

2022 में सत्ता से बेदखल हुए इमरान खान लगातार पाकिस्तानी सेना नेतृत्व और उसके समर्थकों पर हमले कर रहे हैं। साल 1992 विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानPTIनवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो