लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने विकिपीडिया को दी बैन करने की धमकी, 48 घंटे का अल्टीमेटम, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2023 15:05 IST

पाकिस्तान ने वीकिपीडिया को बैन करने की बात कही है। पाकिस्तान के दूरसंचार नियामक ने दरअसल कुछ विवादित हिस्से वीकिपीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवीकिपीडिया पर कुछ विवादित हिस्से हटाने के निर्देश पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण की ओर से दिए गए हैं।हालांकि, यह सार्वजनिक नहीं किया गया है वे कौन से विवादित हिस्से हैं जिसे पाकिस्तान सरकार हटाना चाहती है।माना जा रहा है कि ये ईशनिंदा से जुड़े हिस्से हैं, वीकिपीडिया को 48 घंटे में विवादित हिस्से हटाने की चेतावनी।

लाहौर: पाकिस्तान के दूरसंचार नियामक ने कहा वीकिपीडिया को प्रतिबंधित करने की धमकी दी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार कि अगर 48 घंटे के भीतर वीकिपीडिया ने गैरकानूनी मानी जाने वाली सामग्री को प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया तो इसे पाकिस्तान में ब्लॉक कर दिया जाएगा।

पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, उसने 'गैरकानूनी' सामग्री को हटाने के लिए पहले के निर्देश का पालन न करने पर विकिपीडिया को पहेल ही चेतावनी दे दी है और कार्रवाई भी की है। हालांकि, प्लेटफॉर्म के खिलाफ क्या कदम उठाए गए है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 

बयान में कहा गया है कि अगर साइट विवादित सामग्री को हटाने में विफल रहती है तो उसे रोक दिया जाएगा।

प्रधिकरण ने कहा है कि निर्देशों को नहीं मानने पर वीकिपीडिया को 'पाकिस्तान में ब्लॉक' कर दिया जाएगा। हालांकि, ये भी साफ नहीं किया गया है कि वो कौन से विवादित हिस्से हैं जिसे प्राधिकरण हटवाना चाहता है। माना जा रहा है कि विवादित हिस्से ईशनिंदा से जुड़े हो सकते हैं।

ब्लूमबर्ग के अनुसार इंटरनेट प्रदाता नयाटेल (Nayatel) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वहाज-उस-सिराज ने बताया, 'यह धीमा हो गया है और निश्चित रूप से यह विशेष रूप से उन लोगों को प्रभावित करेगा जो शिक्षा और सूचना के उद्देश्यों के लिए विकिपीडिया का उपयोग करते हैं।'

इससे पहले भी पाकिस्तान ने ईशनिंदा के कानून की अवहेलन करने वाली सामग्री प्रसारित करने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई की है।

 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत