लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद पूर्व PM नवाज शरीफ ने हाईकोर्ट में फिर से दायर की जमानत याचिका

By भाषा | Updated: May 20, 2019 15:10 IST

उच्च न्यायालय में शरीफ के वकील ख्वाजा हैरिस की ओर से दायर याचिका में स्विट्जरलैंड, अमेरिका और ब्रिटेन के विशेषज्ञों और डॉक्टरों की राय को शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे24 दिसंबर 2018 से लाहौर की कोटलखपत जेल में सात साल कैद की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री शरीफशरीफ ने 27 अप्रैल को समीक्षा याचिका दाखिल की थी। 

पाकिस्तान के, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अल अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में स्वास्थ्य के आधार पर जमानत की मांग को लेकर सोमवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) का रूख किया। इस महीने की शुरूआत में सुप्रीम कोर्ट ने तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके 69 वर्षीय नवाज शरीफ की, स्वास्थ्य के आधार पर स्थायी जमानत और इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति की मांग करने वाली पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था।

शरीफ, छह सप्ताह की जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद अपनी सात साल कैद की सजा काटने के लिए सात मई को कोट लखपत जेल वापस आए थे। यह जमानत उन्हें चिकित्सा आधार पर दी गई थी जिसमें शर्त थी कि वह पाकिस्तान से बाहर नहीं जाएंगे। एक्सप्रेस टिब्यून ने खबर दी है कि उच्च न्यायालय में शरीफ के वकील ख्वाजा हैरिस की ओर से दायर याचिका में स्विट्जरलैंड, अमेरिका और ब्रिटेन के विशेषज्ञों और डॉक्टरों की राय को शामिल किया गया है। याचिका में बताया गया है, ‘‘मेडिकल बोर्ड के मुताबिक, नवाज कई बीमारियों से ग्रस्त हैं।’’

खबर के मुताबिक, डॉक्टरों ने सिफारिश की है कि शरीफ की स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है और तनाव उनके जीवन के लिए खतरा साबित हो सकता है। याचिका में बताया गया है कि यहां तक कि शरीफ का रक्तचाप और शर्करा का स्तर भी सामान्य नहीं है। इस याचिका में कहा गया है कि विशेष मेडिकल बोर्ड के सभी सदस्यों, लाहौर के शेख जायद अस्पताल और नेशनल हॉस्पिटल के डॉक्टरों और ब्रिटेन, अमेरिका तथा स्विटजरलैंड के डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों की एकमत राय है कि जेल परिसरों में शरीफ का इलाज संभव नहीं है।

24 दिसंबर 2018 से लाहौर की कोटलखपत जेल में सात साल कैद की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ को इलाज के लिए 26 मार्च को छह सप्ताह की जमानत मिली थी। शरीफ ने 27 अप्रैल को समीक्षा याचिका दाखिल की थी। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट